उमरेड के युवा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी की हादसे में मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उमरेड के युवा क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी आयुष दिलीप भरडकर (22) अथर्व नगर उमरेड निवासी गत दिनों सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए थे। उपचार के दरमियान उनकी मौत हो गई। वे उमरेड से बोलेरो नामक चारपहिया वाहन में सिर्सी जा रहे थे। सिर्सी में युवा क्रिकेट क्लब की ओर से स्पर्धा का आयोजन किया गया था। वाहन में उनके साथ 6-7 खिलाड़ी और थे। घटना गत 8 फरवरी को हुई थी। सूत्रों के अनुसार, उमरेड से अन्य खिलाड़ियों के साथ चारपहिया वाहन में आयुष भरडकर सिर्सी जा रहे थे। चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट जाने के कारण वरहन खेत में पलट गया। आयुष वाहन से बाहर फेंका गए। कुछ खिलाड़ी वाहन के अंदर सुरक्षित बच गए। घायलों को उमरेड के अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉक्टर धांडे के पास प्रथमोपचार के लिए भर्ती किया गया। गंभीर जख्मी आयुष दिलीप भरडकर के सिर, गर्दन और कमर में गंभीर चोटें लगीं थीं। उन्हें नागपुर में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आयुष भरडकर ऑलराउंडर खिलाड़ी थे। रविवार को यह खबर उमरेड में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Created On :   13 Feb 2023 7:04 PM IST