मौसा और उसके दो बेटों ने किया नाबालिग से रेप, दो गिरफ्तार-एक आरोपी नाबालिग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगरी में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मुंबई के बोरीवली इलाके में अपनी मौसी के घर रहने आई एक 14 साल की लड़की से उसके मौसा और दो बेटों ने कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक आरोपी पीड़िता के साथ आरोपियों ने साल 2014 से 2022 के बीच कई बार हवस का शिकार बनाया। पीड़िता पालघर जिले के विरार इलाके की रहने वाली है। कुछ दिनों पहले उसने अपने मौसा और चचेरे भाइयों की हरकतों की जानकारी अपने माता पिता को दी। इसके बाद लड़की के अभिभावकों ने विरार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। वारदात उस वक्त होती थी जब लड़की अपनी मौसी के मुंबई के बोरीवली इलाके में आती थी इसलिए मामला आगे की जांच के लिए मामला एमएचबी पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया। मामले में एमएचबी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज होने के चार घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीनियर इंस्पेक्टर सुधीर कुडलकर ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर उसके 50 वर्षीय मौसा और 19 वर्षीय मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के मुताबिक मौसी के एक नाबालिग बेटा भी उसके साथ लगातार दुष्कर्म कर रहा था। फिलहाल नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ पाक्सो और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Created On :   12 Feb 2023 7:32 PM IST