वर्धा नदी में अनियंत्रित ट्रक गिरा, जान से हाथ धो बैठा चालक

Uncontrolled truck fell in Wardha river, driver lost his life
वर्धा नदी में अनियंत्रित ट्रक गिरा, जान से हाथ धो बैठा चालक
हादसा वर्धा नदी में अनियंत्रित ट्रक गिरा, जान से हाथ धो बैठा चालक

डिजिटल डेस्क, घुग्घुस (चंद्रपुर). रविवार 24 अप्रैल की रात 10.30 बजे के दौरान 18 चक्का सप्रा कंपनी का ट्रक घुग्घुस से मुंगोली खदान की ओर जाते समय चालक का ट्रक से नियंत्रण खोने के चलते ट्रक पुलिया से वर्धा नदी में जा गिरा। इसमें चालक की मौत हो गई। मृत चालक का नाम घुग्घुस निवासी भारत दादाजी टेकाम (42) बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10.30 बजे के दरमियान ट्रक क्रमांक एमएच-33, 4236 घुग्घुस से मुंगोली खदान की ओर जा रहा था। ऐसे में वाहन चालक द्वारा ट्रक पर नियंत्रण खोने के कारण ट्रक सीधे नदी में जा गिरा। जानकारी मिलते ही रात को ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर स्थानिकों की मदद से ट्रक का निरीक्षण किया, लेकिन रात में अंधेरा ज्यादा होने से व ट्रक पानी में होने के कारण चालक का पता नहीं लग पाया। सुबह जब ट्रक की जांच की गई तो वाहन चालक ट्रक में ही फंसे होने की जानकारी मिली। मृतक को निकालने की बहुत कोशिश की गई। सोमवार को दोपहर 3.30 बजे के दरमियान क्रेन की सहायता से ट्रक को बाहर निकाला गया। वाहन चालक के पेट में स्टेरिंग बुरी तरह में फंसी हुई था। मृतक के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में कंपनी द्वारा मुआवजा देने की मांग की। खबर लिखे जाने तक मुआवजे की जानकारी नहीं मिली है। 

पुलिया पर हो गए हैं बड़े-बड़े गड्‌ढे

दुर्घटना पुलिया में बने गड्‌ढों के कारण होने की बात कही जा रही है। इससे पूर्व भी कई बार वाहन पुलिया से नीचे गिर चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में फिर दुर्घटना होने की बात नागरिकों द्वारा कही जा रही है।

Created On :   26 April 2022 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story