केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भारत एनसीएपी के लिए गजट अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दी

Union Minister Gadkari approves draft gazette notification for India NCAP
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भारत एनसीएपी के लिए गजट अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दी
ट्वीट केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भारत एनसीएपी के लिए गजट अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत एनसीएपी के लिए गजट अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी प्रदान कर दी है। भारत एनसीएपी यानी नई कारों का मूल्यांकन कार्यक्रम, जिसमें क्रेश टेस्ट में क्षमता प्रद र्शन के आधार पर वाहनों को स्टार रेटिंग प्रदान की जाएगी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शुक्रवार को ट्वीटर पर कहा है कि भारत एनसीएपी ग्राहक आधारित एक ऐसा मंच है जो सुरक्षा के नजरिए से लोगों को स्टार रेटिंग के आधार पर गाड़ियों का चयन करने में सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि एनसीएपी, मोटर वाहन उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने दावा किया कि इससे भारत दुनिया भर में मोटर वाहन क्षेत्र में पहले पायदान पर पहुंच सकता है।

ब्रज 84 कोसी मार्ग के विकास मार्ग पर की बैठक   

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ब्रज 84 कोसी मार्ग के विकास, जलमार्ग सहित विकास से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर भी एक अहम बैठक की। केंद्रीय मंत्री गडकरी के निवास पर आयोजित इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी उपस्थित थे। इस दौरान सीएम योगी ने मंत्री गडकरी से ब्रज 84 कोसी परियोजना, ब्रज तीर्थ परियोजना (52 किमी), गोवर्धन कनेक्ट परियोजना (72 किमी) को लेकर विस्तृत चर्चा की।
 

Created On :   24 Jun 2022 4:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story