केन्द्रीय राज्यमंत्री आठवले ने की उत्तर प्रदेश के दो राज्य बनाने की वकालत

Union Minister of State Athavale advocates make two states of Uttar Pradesh
केन्द्रीय राज्यमंत्री आठवले ने की उत्तर प्रदेश के दो राज्य बनाने की वकालत
केन्द्रीय राज्यमंत्री आठवले ने की उत्तर प्रदेश के दो राज्य बनाने की वकालत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई मौकों पर अलग विदर्भ राज्य बनाए जाने की मांग उठा चुके केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने अब उत्तर प्रदेश का विभाजन करके इसके दो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश नाम से राज्य बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की क्षेत्रफल और जनसंख्या को देखते हुए इसके दो राज्य बनाए जाने की आवश्यकता है।

राज्यमंत्री आठवले ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दो अलग राज्य बन जाने से जहां दोनों क्षेत्रों के विकास में तेजी आएगी वहीं स्थानीय जनता को भी अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। दरअसल, बुधवार को उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यमंत्री आठवले से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हे एख निवेदन के माध्यम से गुहार लगाई की प्रदेश की राजधानी लखनऊ दूर होने के कारण स्थानीय जनता को कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। आठवले ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि वे उत्तरप्रदेश के दो राज्य बनाए जाने के समर्थन में है और वे इसके लिए प्रयास भी करेंगे। साथ ही वहां की जनता की समस्या से प्रधानमंत्री को अवगत भी करायेंगे। 

Created On :   19 Dec 2018 3:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story