पारस बिजली तापघर का यूनिट क्रमांक 4 कुछ घंटों के लिए बंद, शाम को यूनिट शुरू

Unit number 4 of Paras power plant closed for a few hours, unit started in the evening
पारस बिजली तापघर का यूनिट क्रमांक 4 कुछ घंटों के लिए बंद, शाम को यूनिट शुरू
असर पारस बिजली तापघर का यूनिट क्रमांक 4 कुछ घंटों के लिए बंद, शाम को यूनिट शुरू

डिजिटल डेस्क, बालापुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने 72 घंटो की हड़ताल 4 जनवरी को शुरू की थी। लिहाजा बालापुर तहसील के पारस स्थित बिजली ताप घर के कर्मचारी हड़ताल पर जाने से 250 मेगा वाट का यूनिट क्रमांक 4 बंद पड़ा। लेकिन शाम को हड़ताल वापस लेने के बाद सभी बिजली कर्मचारी काम पर वापस लौटे। जिससे यह यूनिट फिर से शुरू हो गया है। दूसरी ओर महानिर्मिती, महावितरण, महापरेषण इन बिजली कंपनियों के कर्मचारी भी हड़ताल पर गए थे। जिससे कुछ जगह पर घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभवित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

बिजली कंपनी का निजीकरण नहीं किया जाए, इस प्रमुख मांग समेत समान बिजली वितरण लाइसेंस का विरोध दर्शाते हुए महानिर्मिती, महावितरण,महापरेषण के कर्मचारी, अधिकारी, अभियंता कृति समिति की ओर से 3 जनवरी की मध्यरात्री से 27 घंटे की हड़ताल पर गए थे। 4 जनवरी को दिनभर यह हड़ताल जारी रही। इस हड़ताल में बालापुर तहसील के पारस बिजली ताप घर सहित महा वितरण कंपनी के कर्मचारी, अधिकारी हड़ताल पर गए थे। बालापूर, शहर समेत तहसील के कलंबा, कसुरा, कारंजा रमजानपुर यहां के 33 केवी सबस स्टेशन का कामकाज प्रभावित हुआ। 

वहीं बालापुर शहर समेत तहसील के कुछ हिस्सों में बिजली की समस्या पैदा हुई। बालापुर शहर में भी कुछ समय के लिए बिजली गुल हुई थी। 

महाराष्ट्र राज्य वीज कर्मचारी अधिकारी, अभियंता संघर्ष समिति की ओर से इस हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया था। जिससे बालापुर तहसील में बिजली कर्मचारियों ने भारी प्रतिसाद दिया। बालापुर तहसील के पारस बिजली तापघर में १० विभिन्न संगठन के  ९६ प्रतिशत अधिकारी, कर्मचारियों ने मुख्य प्रवेशद्वार पर प्रदर्शन किया। आंदोलन से  250 मेगा वाट का ४ बंद क्रमांक का यूनिट बंद पड़ा था। वहीं बिजली वितरण कंपनी के बालापुर, वाड़ेगांव, कान्हेरी गवली, गायगाव, हातरूण, कलंबा कसुरा, कारंजा रमजानपुर यहां के  ३३ केवी उपकेंद्र के कुल  ७ सबस्टेशन में से बालापुर, कलंबा कसुरा, कारंजा रमजानपुर यह ३ सब स्टेशन प्रभावित हुए थे। शाम को सरकार ने आश्वासित किए जाने से पूरे राज्य भर में की गई हड़ताल को खत्म किया गया। बालापुर में भी हड़ताल पिछे लिए जाने से बिजली तापघर का यूनिट क्रमांक 4 फिर से शुरू किया गया। वहीं 33 केवी सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति भी सुचारू रूप से शुरू हो गई।

 

 

 

Created On :   5 Jan 2023 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story