ऑटोनॉमस कॉलेजों पर लगाम कसेगा नागपुर विश्वविद्यालय 

University of Nagpur will strict on the Autonomous Colleges
ऑटोनॉमस कॉलेजों पर लगाम कसेगा नागपुर विश्वविद्यालय 
ऑटोनॉमस कॉलेजों पर लगाम कसेगा नागपुर विश्वविद्यालय 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय अपने अधीन संचालित हो रहे ऑटोनॉमस कॉलेजों पर लगाम कसने की तैयारी में है। दरअसल एकेडमिक ऑटोनॉमी प्राप्त कॉलेजों को अपने अनुसार पाठ्यकम डिजाइन करने की अनुमति होती है। लेकिन कॉलेजों को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा नियमों का पालन करना पड़ता है। हाल ही में विश्वविद्यालय के निरीक्षण में आया कि शहर में संचालित ऑटोनॉमस काॅलेजों की परीक्षा के नियमों में फर्क है। कॉलेजों के कुछ नियम तो सरासर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियमों के उलट नजर आ रहे हैं।

कॉलेज कर रहे मनमाने बदलाव

एक ओर विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग परीक्षा में पास होने के लिए 80-20 पैटर्न अपना रखा है, तो ऑटोनॉमस इंजीनियरिंग कॉलजों ने इसे 60-40 कर रखा है। वही जहां आर्ट्स और साइंस जैसे पाठ्यक्रमों में पास होने के लिए विश्वविद्यालय ने 40 अंक अनिवार्य किए हैं, इसके उलट ऑटोनॉमस आर्ट्स, साइंस कॉलेजों ने 34 अंक प्राप्त विद्यार्थियों को पास करने का नियम बनाया है। लेकिन देखा जाए तो विश्वविद्यालय ऑटोनॉमस और नॉन-ऑटोनॉमस दोनों कॉलेजों के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करता है। ऐसे में एक विषय की डिग्री के लिए दो नियम होना विश्वविद्यालय को जंच नहीं रहा है। विश्वविद्यालय ने ऑटोनॉमस कॉलेजों के मनमाने नियमों पर लगाम लगाने का निर्णय लिया है।

बोर्ड ऑफ डीन्स को नीतियां निर्धारित करने की जिम्मेदारी

बोर्ड ऑफ डीन्स को इसके लिए नीतियां निर्धारित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में समिति ने अपनी बैठकें शुरू की हैं। न केवल ऑटोनॉमस कॉलेजों की एक्जाम स्कीम पर नियंत्रण की नीति निर्धारित की जा रही है। बल्कि ऑटोनॉमस कॉलेजों की कार्यकारिणी में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि को भेजने की पात्रता संबंधी नियम भी तैयार किए जा रहे हैं। इस संबंध में विवि प्रकुलगुरु डॉ.प्रमोद येवले ने कहा है कि नए विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार विश्वविद्यालय को ऑटोनॉमस कॉलेजों पर अधिक नियंत्रण दिया गया है। ताकि नियमों के अनुसार ही कॉलेजों का संचालन हो सके। ऐसे में नागपुर विश्वविद्यालय ने यह कार्रवाई शुरू की है। 
 

Created On :   1 Feb 2018 8:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story