महाराष्ट्र में 4 करोड़ के पार पहुंचा  वैक्सीनेशन का आंकड़ा, विदर्भ में संक्रमितों की संख्या हुई कम

Vaccination figure crossed 4 crore in Maharashtra
महाराष्ट्र में 4 करोड़ के पार पहुंचा  वैक्सीनेशन का आंकड़ा, विदर्भ में संक्रमितों की संख्या हुई कम
महाराष्ट्र में 4 करोड़ के पार पहुंचा  वैक्सीनेशन का आंकड़ा, विदर्भ में संक्रमितों की संख्या हुई कम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना टीकाकरण का आकड़ा चार करोड़ पार कर गया है। मंगलवार की दोपहर तक राज्य में 4 करोड़ 24 हजार 701 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका था। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने बताया कि मंगलवार तक राज्य में 4 करोड़ 99 हजार 456 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण में पहले डोज लेने वाले नागरिकों की संख्या 3 करोड़ 6 लाख 99 हजार 339 है, जबकि दोनों डोज लेने वालों की संख्या 93 लाख 25 हजार 362 है। डॉ. व्यास ने कहा कि मंगलवार को राज्य में 1,85,553 लोगों को टीका लगाया गया। 

नागपुर जिले में कोराेना संक्रमितों की संख्या हुई कम

नागपुर में पिछले दो दिनों के दौरान कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो चुकी है। लगातार चौथे दिन मृतकों की संख्या शून्य है। मंगलवार को जिले में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दिन 6595 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से केवल 8 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। इस समय जिले में 287 एक्टिव मरीज है। वहीं 25 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। जिले में रिकवरी दर 97.89 फीसदी हो चुकी है। मंगलवार को कोरोना की रिकवरी दर 97.89 फीसदी हो चुकी है। इस दिन कुल 25 मरीज स्वस्थ होकर लौटे है। इसमें शहर के 14 और ग्रामीण के 11 शामिल है। इसके साथ ही कोरोना से स्वस्थ होनेवालों की संख्या 482377 हो चुकी है। इनमें शहर के 333806, ग्रामीण के 143398 और जिले के बाहर के 5173 का समावेश है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 287 है। इनमें शहरके 220, ग्रामीण के 61 व जिले के बाहर के 6 शामिल है।

विदर्भ के ताजा आंकड़े

विदर्भ के सात जिलों में गोंदिया में एक भी मरीज नहीं पाया गया, जबकि 6 जिलों में 27 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं 76 संक्रमित स्वस्थ हुए। अमरावती जिले में मंगलवार को 8 कोरोना पॉजिटिव पाए गए और 33 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए। 
वर्धा जिले में 2 संक्रमित पाए गए और 3 मरीज स्वस्थ हुए। यवतमाल में 2 पॉजिटिव मिले और 4 मरीज स्वस्थ हुए। चंद्रपुर जिले में 10 मरीज स्वस्थ हुए, वहीं 4 पॉजिटिव मिले हैं। गड़चिरोली जिले में 11 संक्रमित और 23 मरीज कोरोनामुक्त हुए। गोंदिया में एक भी नया संक्रमित नहीं पाया गया, जबकि 3 मरीज स्वस्थ हुए। भंडारा जिले में दो नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में कोरोना के पांच सक्रिय मरीज हो गए हैं। 

अकोला, बुलढाणा, वाशिम में 14 नए संक्रमित, दो मृत

अकोला जिले में मंगलवार को 3 संक्रमित पाए गए हैं, जिससे अब तक कुल पॉजिटिव 57,724 हो गए हैं। मृतकों की संख्या 1133 पर स्थिर है। जबकि तीन लोग डिस्चार्ज किए गए। जिससे कुल डिस्चार्ज पाने वाले 56,548 हो गए हैं। 43 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं। 

बुलढाणा जिले में 7 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिससे कुल पॉजिटिव 90,157 हो गए हैं। दो लोगों की मौत हुई है, मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है। 5 लोग डिस्चार्ज किए गए जिससे यह संख्या 87,528 तक पहुंच गई है। 19 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं। 

वाशिम जिले में मंगलवार को 4 नए पॉजिटिव मिलने से कुल पॉजिटिव 41,620 हो गए हैं। मृतकों का आंकड़ा 622 पर स्थिर है। 11 लोगों को डिस्चार्ज दिया गया। जिससे डिस्चार्ज पाने वाले कुल 40,936 हो गए हैं। 61 एक्टिव इलाज करवा रहे हैं।
 

Created On :   20 July 2021 4:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story