इस परिवार का संदेश - सफलता प्राप्त करने नैतिक मूल्यों का जतन जरूरी

Vaccination - If there is no vaccine, no entry in the office
इस परिवार का संदेश - सफलता प्राप्त करने नैतिक मूल्यों का जतन जरूरी
बागवान इस परिवार का संदेश - सफलता प्राप्त करने नैतिक मूल्यों का जतन जरूरी

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। जीवन में सफल होने के लिए नैतिक शिक्षा बहुत जरूरी है। नैतिक मूल्यों का जतन कर अपनी संस्कृति को विश्वस्तर पर पहचान दिलवायी जा सकती है। इसके लिए संयुक्त परिवार में रहने पर जोर देना चाहिए।यह कहना है चंद्रपुर निवासी शंकर हरीभाऊ गाटकिने का।

आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण वह कौन-सा पल था, जिसमें आपने सफलता पाई और वह किस तरह आनेवाली पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सकता है? 

प्रत्येक व्यक्ति निर्वाह के लिए पैसा कमाता है। लेकिन मैं गुरुदेव सेवा मंडल में 45 साल से काम कर रहा हूं। बड़ा बेटा साईं भक्त है और 20 वर्षों से साईं सेवा के माध्यम से सामाजिक कार्य कर रहा है। छोटा बेटा सामाजिक कार्यकर्ता है। मनुष्य को किसी भी तरह से समाज से जुड़ा रहना चाहिए।

आपने जो अपनी विरासत संजोई है और जिंदगी में जो अनुभव प्राप्त किए है, वे किस तरह भविष्य में बेहतर बनाने में मदद कर सकता है ?

आध्यात्मिक तौर पर जुड़े रहने से हमेशा सात्विक और दर्शनिक लोगों से संपर्क होता है। इससे जीवन जीने की कला सीखी जा सकती हैं। अनुभवी व्यक्ति को परिपूर्ण बनने में मदद मिलती है।

अपने शहर, समाज और देश के अब क्या करना चाहते है और यह भी बताइए कि आज की पीढ़ी को क्या करने की जरूरत है ?

गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद के लिए मैं सदैव तत्पर रहता हूं। युवाओं से यही अपील है कि वे सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहे। नशे से दूर रहें।

Created On :   25 Nov 2021 1:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story