औरंगाबाद के इस क्षेत्र में बनेगी फूलों की घाटी

Valley of flowers will be built in this area of Aurangabad
औरंगाबाद के इस क्षेत्र में बनेगी फूलों की घाटी
औरंगाबाद के इस क्षेत्र में बनेगी फूलों की घाटी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैसे तो फूलों की घाटियां अक्सर ठंडे प्रदेशों में देखी जाती है लेकिन महाराष्ट्र में भी अब फूलों की घाटी महकने वाली है। राज्य सरकार ने औरंगाबाद में फूलों की घाटी बनाने की योजना तैयार की है। यह सातारा जिले के लोकप्रिय कास पठार की तर्ज पर होगा। वन विभाग इसी तर्ज पर औरंगाबाद जिले के सारोला में फूलों की घाटी तैयार करेगा। इस परियोजना पर कार्य कर रहे अधिकारियों का कहना है परियोजना के सबसे बड़े हिस्से में मिट्टी में इस इलाके में पाए जाने वाले फूल उगाए जाएंगे।

यह प्रक्रिया इस महीने के अंत से शुरू होने वाली है। वनस्पति व फूलों के विशेषज्ञों की देखरेख में इसे किया जाएगा। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद से 35 किलोमीटर दूर स्थित सालोरा पहाड़ों के बीच स्थित है। यहां सिर्फ एक गांव हैं, जिसकी जनसंख्या करीब 200 है। इससे यहां काम करना आसान होगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक सौदर्य की वजह से इस स्थान पर वैसे भी स्थानीय पर्यटक आते रहते हैं। यहां पर पक्षियों की भी खासी तादाद है। 

5 से 6 करोड़ होंगे खर्च 
अधिकारी ने बताया कि हम स्थानीय फूलों की विभिन्न किस्मों के बीज जुटा रहे हैं। इसकी शुरुआत मई के अंतिम सप्ताह या फिर जून से हो जाएगी। अधिकारी ने बताया कि फूलों की घाटी तैयार होने के बाद यहां पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। इस परियोजना पर 5 से 6 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए सरकार स्थानीय लोगों से भी सुझाव लेगी। फूलों की घाटी की देखभाल के लिए स्थानीय लोगों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी। बता दें कि फूलों को सहेजने और उसके संवर्धन के लिए विशेषज्ञों की टीम अलग होती है। यहांं बनने वाली फूलों की घाटी की जिम्मेदारी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में स्थानीय युवाओं के हाथों में दी जाएगी।।

Created On :   10 May 2018 5:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story