CAA पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बोले- 'हिंसा समस्या का समाधान नहीं'

Vice president Venkaiah Naidu reacts on CAA, said- Violence is no solution
CAA पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बोले- 'हिंसा समस्या का समाधान नहीं'
CAA पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बोले- 'हिंसा समस्या का समाधान नहीं'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सारे देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। देश के कई इलाकों में CAA का विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकारी संपत्तियों की तोड़-फोड़ की गई। जामिया और AMU के अलावा कई देश के विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भी हंगामा मचाया। इस बीच एक समारोह के दौरान उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "हिंसा, किसी भी समस्या का समाधान नहीं होती है।" CAA के मद्देनजर उन्होंने कहा कि "कोई "प्रतिरोध या बरबादी" नहीं होनी चाहिए, बल्कि हर किसी को "निर्माण" पर ध्यान देना चाहिए।"

दृष्टिकोण में बदलाव

समारोह में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि "हमारे दृष्टिकोण (नजरिया) में परिवर्तन होना चाहिए क्योंकि हम आजाद भारत में हैं और यह हमारा अपना भारत है।" उन्होंने कहा कि "यदि आप बरबादी (सरकारी संपत्ति की) कर रहे हैं, तो आप देश की संपत्ति की भी बरबादी कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि "कौन हारा है ? यह लोग (जिन्होंने तोड़-फोड़ मचाई) हारे हैं, देश हारा है। तो आंदोलनकारियों को विनाशकारी नहीं बनना चाहिए। हिंसा कोई समाधान नहीं है।"

गौरतलब है कि नागरिकता एक्ट के विरोध में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की चार बसों को आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान आग बुझाने के लिए जा रही दमकल की गाड़ियों को जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने रोक दिया और तोड़-फोड़ की। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, हिंसा में दो फायरमैन भी घायल हुए थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसूगैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा था।

Created On :   17 Dec 2019 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story