विदर्भ की खुल रही किस्मत, रमेश रांदड को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

Vidarbhas luck is opening, Lifetime Achievement Award to Ramesh Randad
विदर्भ की खुल रही किस्मत, रमेश रांदड को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
औद्योगीकरण काे बढ़ावा विदर्भ की खुल रही किस्मत, रमेश रांदड को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को होटल सेंटर प्वाइंट में आयोजित विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (वीआईए) उद्योग गौरव पुरस्कार कार्यक्रम को भेंट दी। उन्हाेंने कहा कि, वीआईए विदर्भ में अग्रणी उद्योग संघ है और पिछले 60 वर्षों से विदर्भ में औद्योगीकरण काे बढ़ावा दे रहा है। वीआईए के क्लस्टर-आधारित दृष्टिकोण ने उद्योगपतियों को संसाधन जुटाने और बेहतर काम करने में सक्षम बनाया है। यह उद्योग और शिक्षा के बीच की खाई को पाटने में सहायक रहा है। युवा उद्यमियों के लिए वीआईए एक सुरक्षित स्थान बन गया है।  वीआईए उद्योग गौरव पुरस्कार में 10 श्रेणियों में उद्योगों को पुरस्कृत किया गया। उसी प्रकार श्री भगीरथ टेक्सटाइल्स लि. के एमडी रमेश रांदड को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया। चंद्रशेखर बावनकुले कार्यक्रम में देरी से पहुंचे। 

यह रहे मंच पर उपस्थित

मंच पर बॉम्बे हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस वी.एम. देशपांडे, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ मनीष नुवाल, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक हकीमुद्दीन अली, कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट कॉर्पोरेट विमल परवाल, कैन उद्योग समूह के प्रबंध निदेशक प्रेम भोंगे उपस्थित थे। अतिथियों के हाथों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।  

समृद्धि महामार्ग जैसी परियोजनाएं उद्योगों के लिए वरदान

विदर्भ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने कहा कि, हमारे उद्योगपतियों की दृढ़ता और समृद्धि महामार्ग जैसी सरकारी परियोजनाओं की पहल क्षेत्र में उद्योगों के लिए वरदान है। समृद्धि महामार्ग के खुलते ही, विदर्भ के लिए दुनिया से जुड़ना आसान और तेज हो गया है। नागपुर से औरंगाबाद जाने में 4 घंटे, पुणे में 6 घंटे और मुंबई पहुंचने में सिर्फ 7 घंटे लगते हैं। इसी तरह का प्रभाव नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे का भी होगा, जो कोल्हापुर जैसे शहरों को सिर्फ 8 घंटे की दूरी पर लाएगा। उन्होंने  कहा कि, समृद्धि महामार्ग जैसी परियोजनाओं से जीडीपी 14% से घटाकर 9% पर लाने में काफी मदद मिलेगी। मई 2023 तक सीएनजी पाइपलाइन बिछा ली जाएगी, इससे शहर के उद्योगों को गैस सस्ती दर पर मिलेगी। यह क्षेत्र में उर्वरक और पेट्रोकेमिकल्स जैसे नए उद्योगों के लिए एक नींव भी रखेगा। सोलार ग्रुप के एमडी व सीईओ मनीष सत्यनाराण नुवाल ने कहा कि, उद्योग गौरव  पुरस्कार के माध्यम से विदर्भ के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का मौका मिल रहा है। 

 

Created On :   26 Feb 2023 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story