नागपुर स्टेशन पर दिखेगा जंगल सफारी का नजारा, दंग रह जाएंगे यात्री

View of the jungle safari will see soon at Nagpur railway station
नागपुर स्टेशन पर दिखेगा जंगल सफारी का नजारा, दंग रह जाएंगे यात्री
नागपुर स्टेशन पर दिखेगा जंगल सफारी का नजारा, दंग रह जाएंगे यात्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जल्द ही नागपुर रेलवे स्टेशन पर बाघ, हिरण, भालू दिखेंगे। लेकिन यात्रियों को इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। यह असली नहीं, बल्कि चित्रों में उकेरे जाएंगे। मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत बल्लारशाह और चंद्रपुर स्टेशन पर इस तरह कलाकृति की जा रही है। इसके बाद पेंच की थीम पर स्टेशन में जानवरों की तस्वीरें नजर आएंगी। नागपुर रेलवे स्टेशन व्यस्त स्टेशनों की सूची में शामिल है। यहां रोजाना हजारों यात्री विभिन्न दिशाओं से आते हैं। यात्रियों को कुछ नया और अलग दिखे, इसे लेकर सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन ने कदम उठाया है। चंद्रपुर और बल्लारशाह स्टेशन पर ताडोबा की थीम पर तेंदुआ, बाघ के चित्र बनाए जा रहे हैं। जिसके लिए विशेष तरह की टाइल्स का इस्तेमाल हो रहा है। इसी तरह नागपुर रेलवे स्टेशन पर भी पेंच की थीम पर तस्वीरें बनाई जाएंगी। 

जानवरों के साथ महत्वपूर्ण जगहों की भी तस्वीरें होंगी शामिल

इन चित्रों में जंगली जानवरों के साथ महत्वपूर्ण जगहों की भी कलाकृति की जाने वाली है। एफओबी तक जाने वाली प्लेटफार्म नंबर एक की सीढ़ियों पर ऊपर से नीचे तक बाघ, तेंदुए के चित्र बनाए जाएंगे। सीढ़ियों पर बनाए जाने से दूर से यह थ्री डी चित्र की तरह दिखाई देंगे। विभिन्न तरीके की कलाकृति से स्टेशन का सौंदर्य बढ़ जाएगा। बताया गया कि रेलवे की पहल को राज्य सरकार की ओर से भी मदद दी जा रही है, ताकि स्टेशन परिसर के विकास के साथ नागपुर स्टेशन पर आने वाले बाहरी यात्रियों को पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिल सके। 

पेंच की थीम पर कलाकृतियां देखने मिलेंगी

बी.के. गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, मध्य रेलवे के मुताबिक बल्लारशाह और चंद्रपुर की तरह नागपुर में भी बाघ, तेंदुए  अन्य कलाकृति को उकेरने को लेकर वन विभाग से बातचीत हुई है। वन विभाग का सकारात्मक रवैया है। सब कुछ ठीक रहा, तो नागपुर स्टेशन पर भी पेंच की थीम पर कलाकृतियां देखनें मिलेंगी। 

Created On :   5 Jan 2018 4:15 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story