प्रदर्शन के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

Violation of Covid rules during demonstration, case registered against Mumbai Congress President
प्रदर्शन के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
प्रदर्शन के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष समेत 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कोरोना संक्रमण से जुड़े नियमों का पालन न करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक उर्फ भाई जगताप, आयोजक समेत 50 पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जगताप ने शनिवार को उपनगर गोरेगांव के एसवी रोड पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल हुए कई लोगों ने मास्क नहीं पहना हुआ था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में जगताप से साथ प्रदर्शन के आयोजक और गोरेगांव कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष गौरव राणे, मनोज यादव समेत प्रदर्शन में मौजूद करीब 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और 34 के साथ मरामारी रोकथाम कानून और आपदा प्रबंधन कानून की संबंधित धाराओं के तहत रविवार को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन नहीं किया। शनिवार दोपहर बारह बजे के करीब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया था साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए थे।

Created On :   13 Jun 2021 1:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story