बाहर निकलो तो जान लेने के लिए तैयार रहते हैं हिंसक जानवर

Violent animals are ready to kill if go out
बाहर निकलो तो जान लेने के लिए तैयार रहते हैं हिंसक जानवर
घर नहीं बैठने देती पेट की आग बाहर निकलो तो जान लेने के लिए तैयार रहते हैं हिंसक जानवर

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। अपने गाय के लिए खेत से चारा लाने गए व्यक्ति पर घात लगाए बैठे बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना ताड़ोबा-अंधारी बाघ प्रकल्प अंतर्गत बफर क्षेत्र के सीतारामपेठ गांव समीप सराई रिसॉर्ट के पीछे जलाशय के पास 3 फरवरी  की शाम को हुई। मृतक का नाम सीतारामपेठ निवासी नमु संभाजी धांडे (55) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धांडे हमेशा गाय को चराने के लिए खेत परिसर में जाता था। ऐसे में गुरुवार को वह अपने गाय के लिए खेत से चारा लाने गया। जहां बाघ ने उस पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आरएफओ मुन अपने टीम के साथ पहुंचे। इसकी जानकारी भद्रावती पुलिस को दी गई। खबर लिखे जाने तक मौका पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई चल रही थी। 

कुछ दूरी तक खींचते ले गया बाघ

जानकारी के अनुसार पास के खेत में काम कर रहे लोगों को चीख-पुकार की आवाज आने से वे मौके पर दौड़ते गए। तब धांडे को बाघ कुछ दूरी पर तक खींचते ले गया। मृतक के गले व गाल पर चोटें हंै। 

कुछ दिनों से बाघ ने डाल रखा है डेरा : बताया जाता है कि, पिछले कुछ दिनों से परिसर में बाघ का विचरण है। कई ग्रामीणों को रोज बाघ नजर आ रहा है।गुरुवार  को घटना के पूर्व सुबह भी उसी परिसर में कुछ लोगों को बाघ नजर आया था। बता दें कि, सीतारामपेठ जंगल व्याप्त गांव है। परिसर में बाघ के अलावा अन्य वन्यजीवों का विचरण रहता है। इस घटना से ग्रामीणों से रोष है। नागरिकों ने पहले ही बाघ का बंदोबस्त करने की मांग की थी। जबकि जंगल से बाघ का विचरण रहेगा ही, बंदोबस्त कैसे करें, ऐसी दुविधा वनविभाग में है। बताया जाता है कि, परिसर में बने रिसोर्ट के सुरक्षा बाड़ भी वन्यजीवों के आवागमन में रोड़ा बन रहे हैं। 

शावकों के साथ घूम रही मादा तेंदुआ 

वहीं ब्रह्मपुरी से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अड्याल पहाड़ी परिसर में पिछले कई दिनों से मादा तेंदुए का विचरण है। ऐसे में 3 फरवरी को एक मादा तेंदुआ शावकों के साथ देखी गई। दोपहर के दौरान मादा तेंदुआ द्वारा अपने शावकों के साथ जंगल की ओर जाते समय खेत खलिहान में ग्रामीणों को शावक नजर आए, जिससे नागरिकों में दहशत फैली हुई है। इस संबंध में जानकारी वन विभाग को दी गई है, ऐसी जानकारी चोरटी ग्रामसभा के अध्यक्ष मोरेश्वर उईके ने दी है। 
 

Created On :   4 Feb 2022 6:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story