प्रमोशन का इंतजार करते-करते आ गए रिटायरमेंट के दिन

Waiting for promotion till reaching retirement
प्रमोशन का इंतजार करते-करते आ गए रिटायरमेंट के दिन
प्रमोशन का इंतजार करते-करते आ गए रिटायरमेंट के दिन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुलिस विभाग में पदोन्नति की प्रतीक्षा करते करते अब पुलिस कर्मचारी सेवानिवृत्ति की कगार पर पहुंच गए है, लेकिन सरकार है कि पदोन्नति से पद भरने को तैयार नहीं है। गत वर्षों में 17 हजार पुलिस कर्मचारियों ने पीएसआई की पात्रता परीक्षा पास की है। पिछले पांच साल में सरकार ने सिर्फ 2100 पद भरे हैं। 17 हजार में से करीब 1 हजार पुलिस कर्मचारी अब सेवानिवृत्त के करीब पहुंच गए है। फिर भी उन्हें पदोन्नति नहीं मिली है। जिससे पुलिस विभाग में रोष बढ़ता जा रहा है। हालांकि सरकार कोर्ट में पीएसआई के पद भरने के लिए तैयार होने का दावा कर रही है। लेकिन मास्टर लिस्ट में गड़बड़ी का बहाना बताकर पदोन्नति का मामला लटका दिया है।

पुलिस कर्मचारियों में सरकार को लेकर भारी रोष 

गत दिनों पुलिस महासंचालक कार्यालय ने विभाग अंतर्गत फौजदार परीक्षा में पात्र रहे 16 हजार पुलिस कर्मचारियों की अस्थायी सूची जारी की थी। इस सूची में भारी गड़बड़ियां बतायी जा रही है। अनेक कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनके नाम सूची में दिखे। अनेक कर्मचारियों की नियुक्त व जन्म तारिख में गलतियां है। सूची के अनेक कर्मचारी इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे है। अनेकों के नाम गायब है। गड़बड़ियों के कारण तीन हजार से ज्यादा नंबर पर रहने वाला पुलिस कर्मचारी पांच सौ के अंदर पहुंच गया है। इस सूची पर अब 30 जून तक आपत्ति मंगवाई गई है। इसके बाद यह सूची फाइनल की जाएगी। राज्य के विविध भागों से इस सूची पर आपत्ति जताई जा रही है। पुलिस विभाग में इसे लेकर असंतोष है। 

Created On :   24 Jun 2018 6:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story