वार्ड का विकास कराया जायेगा:दीपक गुप्ता

By - Bhaskar Hindi |5 July 2022 10:00 AM IST
जनसम्पर्क करते हुए वार्ड प्रत्याशी वार्ड का विकास कराया जायेगा:दीपक गुप्ता
डिजिटल डेस्क,पन्ना। नगर पालिका परिषद पन्ना के वार्ड क्रमांक 14 के भाजपा प्रत्याशी दीपक गुप्ता ने आज अपने वार्ड के घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। श्री गुप्ता ने कहा कि जब से में राजनीति में आया हूं तो मेरे जनता की सेवा करना ही लक्ष्य रहा है। उन्होनें फिर से विश्वास दिलाया कि वह वार्ड का विकास करेगें।हमारे सभी मतदाताओं को अपने छोटे-छोटे कार्यो के लिये किसी भी शासकीय कार्यालयों का चक्कर नही लगाना पड़े। उनको घर पर ही उनकी समस्या का निकारण हो। यह उनकी पहली प्राथमिकता है।
Created On :   5 July 2022 3:29 PM IST
Next Story