पूर्णा नदी में बाढ़ से तटीय इलाके में दी सतर्कता की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, शेगांव। तहसील में रविवार १७ जुलाई को शाम ७ बजे से बारिश की शुरूवात हुई, पश्चात सोमवार १८ जुलाई को सुबह तक लगातार बारिश जारी रही, जिससे पूर्णा नदी में बाढ़ आई। इस कारण शेगांव, संग्रामपुर तहसील का संपर्क भी टूट गया तथा नदी किनारे के ग्रामवासियों को सतर्कता की चेतावनी तहसीलदार समाधान सोनवणे ने दी।रविवार १७ जुलाई से लगातार हो रही बारिश के चलते नदी, नालो को बाढ़ आई। पहुरपूर्णा, खातखेड़ रास्ते पर वृक्ष गिरने से इस मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ था। उसी तरह शेगांव से संग्रामपुर की ओर जा रहे रास्ते पर कालखेड़ के पुल पर मध्य रात्रि से पानी होने से ११ बजे तक इस मार्ग का यातायात ठप हो गया था। जिस कारण शेगांव एव संग्रामपुर का संपर्क टूटा था। शेगांव एव संग्रामपुर इन दो तहसीलों को जोड़ने वाला कालखेड़ यह महत्व का मार्ग होकर इस मार्ग पर कालखेड़ पुल पर रात से पानी होने से यातायात सेवा पूरी तरह से चरमरा गई थी। जिससे संग्रामपुर तहसील के रुग्णवाहिका भी फंस गई थी, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई। इस जगह के पुल की ऊंचाई कम होने से बरसात में परेशानी होती है। जिस के चलते हमेशा पुल पर पानी रहता है। इस जगह बड़े ऊंचाई वाले पुल की जरूरत है, ऐसी मांग हो रही है।
Created On :   20 July 2022 6:35 PM IST