पुलिस भर्ती के दौरान वाशिम के युवक की मौत, 1600 मीटर दौड़ पूरी करने के बाद गई जान

Washims youth dies during Mumbai Police recruitment
पुलिस भर्ती के दौरान वाशिम के युवक की मौत, 1600 मीटर दौड़ पूरी करने के बाद गई जान
मुंबई पुलिस भर्ती के दौरान वाशिम के युवक की मौत, 1600 मीटर दौड़ पूरी करने के बाद गई जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुलिस की भर्ती के दौरान वाशिम के एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गणेश उगले नाम के युवक ने 1600 मीटर की दौड़ पूरी की और उसके बाद गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा शुक्रवार सुबह कलीना युनिवर्सिटी ग्राउंड पर हुआ। उगले अपने चचेरे भाई के साथ मुंबई पुलिस में ड्राइवर/कांस्टेबल के पद के लिए भर्ती होने पहुंचा था। गुरुवार रात मुंबई पहुंचने के बाद पुलिस द्वारा बनाए गए एक अस्थायी टेंट में रात बिताई थी। सुबह उठकर उगले ने पौने 11 बजे दौड़ में शामिल हुआ लेकिन दौड़ पूरी होने के बाद मैदान में ही गिर गया। मौके पर तैनात मेडिकल टीम ने उगले की जांच की और तुरंत सांताक्रूज स्थित वीएन देसाई अस्पताल ले जाया गया लेकिन दाखिल करने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उगले को इससे पहले किसी तरह की परेशानी नहीं थी इसलिए साथ आया चचेरा भाई भी अचानक हुए इस हादसे की वजह समझ नहीं पा रहा है। उगले का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वाशिम में रहने वाले परिवार को हादसे की सूचना दे दी गई है। साथ ही बीकेसी पुलिस ने मामले की प्राथमिक छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि 31 जनवरी से मुंबई पुलिस ने कांस्टेबल के 7076 पदों के लिए भर्ती शुरू की है जिसके लिए 5 लाख 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 

Created On :   17 Feb 2023 9:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story