घटते जलस्तर से शहर की जलापूर्ति प्रभावित

Water supply of the city affected due to depleting water level
घटते जलस्तर से शहर की जलापूर्ति प्रभावित
गोंदिया घटते जलस्तर से शहर की जलापूर्ति प्रभावित

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. गर्मी के मौसम में दिनोंदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से नदी, बांध, तालाब, कुंओं का जलस्तर घटने लगा है। शहरी क्षेत्र में 24 घंटे होनेवाली जलापूर्ति प्रभावित होने से अधिकांश इलाकों में शुद्ध जलापूर्ति की समस्या निर्माण हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि से तथा नागरिकों की परेशानी के मद्देनजर मजिप्रा द्वारा जल संग्रहित किया जा रहा है। इतना ही नहीं तो अगले तीन माह नियमित जलापूर्ति करने के संबंध में विभाग ने जिले के पुजारीटोला डेम में जल आरक्षित कर रखा है। इस संबंध में विभाग ने जानकारी में बताया कि, घटते जलस्तर तथा निर्माण समस्याओं से निपटने के लिए शहरी क्षेत्र में सुबह वनटाइम जलापूर्ति की जाने की बात कहकर नागरिकों से सहयोग की अपील कर जल बचाने का आह्वान किया है। यहां बता दें कि, गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। दोपहर में चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी तथा दिनोंदिन बढ़ते तापमान की वजह से जिले की नदी, बांध, तालाब तथा कुओं का जलस्तर घटने से जलापूर्ति की समस्या निर्माण हो रही है। गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र के 42 वॉर्डों की जलापूर्ति प्रभावित होते नजर आ रही है। शहरी क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में गर्मी की शुरुआत में ही जलापूर्ति की समस्या निर्माण होने से नागरिकों सहित विभाग कर्मियों की चिंता बढ़ गई है। नागरिकों की सुविधाओं के चलते महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण विभाग द्वारा तहसील के डांगोर्लीघाट जलापूर्ति केंद्र में घटते जलस्तर को संग्रहित करने के लिए वैनगंगा नदी पर बांध तैयार किया गया है।


इतना ही नहीं तो आगामी तीन माह नियमित जलापूर्ति करने के लिए जिले के पुजारीटोला डेम में विभाग द्वारा जल आरक्षित किया गया है। बताया जाता है कि, केंद्र की महत्वाकांक्षी जलापूर्ति योजना का लाभ शहरी क्षेत्र के 22 हजार 500 नल कनेक्शन लाभार्थी उठा रहे हैं। घटते जलस्तर तथा बढ़ते तापमान की वजह से निर्माण समस्या से विभाग कर्मियों सहित नागरिकों की चिंता बढ़ गई है। लाभार्थियों को विभाग द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम दो टाइम शुद्ध जलापूर्ति की जाती है। दिनोंदिन घटते जलस्तर तथा प्रभावित जलापूर्ति की वजह से पिछले 10 से 12 दिनों से विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में सुबह एक ही वक्त जलापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में विभाग ने बताया कि, तहसील के डांगोर्लीघाट जलापूर्ति केंद्र में बिजली आपूर्ति वोल्टेज की समस्या के चलते जलापूर्ति केंद्र के दो पंपों में से एक ही पंप चलाया जा रहा है। शहर की जल भंडारण टंकियों में पर्याप्त जल संग्रहित नहीं होने से शहर के अधिकांश इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने का बताया है। 

नागरिकों का सहयोग जरूरी 

अविनाश वी. पालथे, उपविभागीय शाखा अभियंता, मजिप्रा के मुताबिक तहसील के डांगोर्लीघाट जलापूर्ति केंद्र में जल संग्रहित करने वैनगंगा नदी पर बांध तैयार किया गया है। जलापूर्ति केंद्र में बिजली आपूर्ति वोल्टेज की समस्या होने से जलापूर्ति केंद्र में कनेक्ट एक ही पंप चलाया जा रहा है। जल भंडारण टंकियों में पर्याप्त जल संग्रहित नहीं होने से शहर में सुबह के वक्त एक ही टाइम जलापूर्ति की जा रही है। घटते जलस्तर से निर्माण समस्या से निपटने तथा जल को बचाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है।

 

Created On :   11 April 2022 7:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story