पल-पल रंग बदल रहा मौसम, सुबह चटकती धूप शाम में जोरदार ठंड

Weather changing color every moment
पल-पल रंग बदल रहा मौसम, सुबह चटकती धूप शाम में जोरदार ठंड
मौसम पल-पल रंग बदल रहा मौसम, सुबह चटकती धूप शाम में जोरदार ठंड

डिजिटल डेस्क, वर्धा. मौसम में बदलाव का दौर जारी है। जिसके चलते तापमान में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां जिले का पारा दो दिनों पहले 9.8 डिसे दर्ज किया गया था वह बढ़कर बुधवार 11 जनवरी को 11.4 डिसे पर पहुंच गया। वातावरण में बारबार हो रहे बदलाव से बीमारियां बढ़ने का खतरा बना हुआ है। बता दंे कि जहां सप्ताहभर पूर्व बदरीला मौसम बना हुआ था वहीं वर्तमान में दिन के समय धूप की तपन महसूस की जा रही है। मौमस में निरंतर हो रहे बदलाव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। बदरीले मौसम के बीच पारा 15 डिसे के आसपास दर्ज किया जा रहा था। परंतु चल रही शीतलहर ने मौसम को ठिठुरन भरा बना कर रख दिया। इसके पश्चात आसमान साफ होते ही पारा जो 14 से 15 डिसे पर चल रहा था वह तेजी से गिरकर 9.8 डिसे पर गिर गया। इससे  बीते दिनों ठंड महसूस की गई। लेकिन अब  पारा चढ़ने के साथ दिन में धूप की तपन भी महसूस की जा रही है। परंतु शाम ढलते ही वह तपन ठंड के वातावरण में परिवर्तित हो रही है।

इस कारण शाम के बाद से शहर समेत ग्राम इलाकों में आलाव अब भी जलते देखे जा रहे हैं। खासकर ग्रामीण परिसर में खेत परिसर और पेड़ पौधे अधिक होने के कारण वहां अधिक पैमाने में सर्दी महसूस की जा रही है। बुधवार को पारा बढ़ने के कारण सुबह हल्की सी तपन रही। इस कारण नागरिकों ने दिन के समय गर्म कपड़ों का उपयोग कम कर दिया है। वहीं दिन ढलने के बाद ठंड महसूस हो रही है। इस बीच के समय दिन में अलाव जलते नहीं दिखाई दे रहे हैं। केवल सांझ के बाद ही ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है। 

 

Created On :   12 Jan 2023 8:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story