Weather : चार दिन में करीब 4 डिग्री चढ़ा पारा, धीरे-धीरे अब ठंड हो रही है कम

Weather : Mercury climbed nearly 4 degrees in four days
Weather : चार दिन में करीब 4 डिग्री चढ़ा पारा, धीरे-धीरे अब ठंड हो रही है कम
Weather : चार दिन में करीब 4 डिग्री चढ़ा पारा, धीरे-धीरे अब ठंड हो रही है कम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार सुबह थोड़ी ठंडक महसूस हुई, जबकि दिन का पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। चार दिन में उपराजधानी में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक बढ़ने से ठंड गायब हो गई। रविवार और सोमवार को न्यूनतम तापमान में और वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में द्रोणिका बनने से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। फिलहाल पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा आ रही है, जो गर्म होती है। इस कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। 16 व 17 फरवरी को हल्की बारिश के आसार हैं। बारिश होने से तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। कड़ाके की सर्दी की संभावना नहीं है। 

तारीख            अधिकतम      न्यूनतम  (तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

13 फरवरी        33.3           15.4
12 फवरी         32.7           14.2
11 फरवरी       32.8            12.7
10 फरवरी       32.8            11.7

 

Created On :   14 Feb 2021 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story