- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- विदर्भ में निकले रजाई और कंबल :...
विदर्भ में निकले रजाई और कंबल : धीरे-धीरे रातें सर्द और लुढ़क रहा दिन का पारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुलाबी सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सोमवार को तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से पारा लुढ़ककर 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इतना ही नहीं सर्दी के कारण जिले में सबसे कम दृश्यता देखने को मिली। जिससे सर्दी अपना जोर दिखाने की तैयारी में दिखाई पड़ रही है। हालांकि इसकी शुरुआत 4 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस पर आने से हो गई थी। शाम 5.34 बजे सूर्यास्त होने की वजह से उसके पहले ही ठंडी हवा अपना असर दिखाने लगती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसकी प्रमुख वजह राजस्थान के ऊपर बने प्रति चक्रवात होगी।
चार साल पहले 11.7 डिग्री पर पारा
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 9 नवंबर 2020 को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सर्दी का सबसे न्यूनतम तापमान है। इससे 4 साल पहले 9 नवंबर 2016 में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री पर
सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है जो औसत से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो औसत से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम है। रविवार को न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दृश्यता पर एक नजर
विदर्भ में सबसे कम दृश्यता नागपुर में 1 से 2 किलोमीटर तक दिखाई दी। वहीं, ब्रह्मपुरी, गोंदिया, चंद्रपुर और वर्धा की दृश्यता दूसरे नंबर पर 2 से 4 किलोमीटर तक दिखाई दी। अमरावती, बुलढाना और वाशिम की दृश्यता 4 से 10 किलोमीटर तक दिखाई दी। जबकि सबसे अधिक दृश्यता अकोला में 10 से 20 किलोमीटर दिखाई दी।
Created On :   9 Nov 2020 8:40 PM IST