- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मौसम : बढ़ने लगा तापमान, सर्द हवा...
मौसम : बढ़ने लगा तापमान, सर्द हवा गायब हो गई, चुभने लगी दोपहर की धूप

By - Bhaskar Hindi |21 Feb 2021 10:29 AM IST
मौसम : बढ़ने लगा तापमान, सर्द हवा गायब हो गई, चुभने लगी दोपहर की धूप
डिजिटल डेस्क, नागपुर। तापमान में थोड़ी-थोड़ी वृद्धि हो रही है। तापमान बढ़ने के साथ सर्द हवा गायब हो गई है। रविवार सुबह हल्की ठंडक के बाद दोपहर को धूप चुभने लगी थी। तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही थी। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। रविवार को तापमान में और थोड़ी वृद्धि हो सकती है। आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा।
Created On :   21 Feb 2021 3:58 PM IST
Next Story