पढ़ाई को लेकर फटकारा तो घर से निकल गई नाबालिग

When reprimanded for studies, a minor left the house
पढ़ाई को लेकर फटकारा तो घर से निकल गई नाबालिग
पढ़ाई को लेकर फटकारा तो घर से निकल गई नाबालिग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घर में पढ़ाई को लेकर मां के फटकार लगाने से आहत नाबालिग घर से भाग कर नागपुर आ पहुंची। यहां  रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-1 के प्रतीक्षालय में अकेली डरी सहमी सी बैठी थी। सीसीटीवी में जब रेलवे पुलिस को इस बात का पता चला तो किशोरी से पूछताछ कर फिलहाल उसे चाइल्ड लाइन संस्था को सौंपा गया।
 

यह है घटनाक्रम

कृतिका (बदला हुआ नाम) के चार भाई-बहन हैं। वह कक्षा 8वीं में अध्ययनरत है। मां ने पढ़ाई के लिए फटकार लगाने पर गुस्से में उसने घर छोड़ दिया। बिलासपुर से निजी बस के माध्यम से वह नागपुर पहुंची। यहां से पैदल ही वह स्टेशन पर आ गई। किशोरी ने बताया कि उसे पुणे जाना था, लेकिन पैसे नहीं रहने के कारण वह काफी देर से प्लेटफार्म नंबर-1 के प्रतीक्षालय में बैठी थी। सीसीटीवी कैमरे से रेलवे पुलिस की नजर पड़ी तो रेलवे पुलिस का एक दल ने किशोरी से पूछताछ की। जिसके बाद सारा घटनाक्रम उजागर हुआ।

Created On :  

Tags

Next Story