Nagpur News: बस में कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद के गाल पर मारी थपकी, वीडियो वायरल

बस में कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद के गाल पर मारी थपकी, वीडियो वायरल
  • सांसद बर्वे बोले- छोटी बहन जैसी हैं प्रतिभा धानोरकर, मजाक में हुआ था सबकुछ
  • दिल्ली में कांग्रेस के महामोर्चे में शामिल होने जा रहे थे दोनों सांसद
  • वीडियो वायरल होने के बाद सियासी हलचल, राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत की भी चर्चा

Nagpur News महाराष्ट्र की राजनीति में एक वीडियो को लेकर खासी चर्चा है। रामटेक से कांग्रेस सांसद श्यामकुमार बर्वे का चंद्रपुर की सांसद प्रतिभा धानोरकर के गाल पर थपकी मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, सांसद बर्वे ने इसे महज हंसी-मजाक का हिस्सा बताया है। वहीं, प्रतिभा धानोरकर की ओर से भी इस घटना को लेकर ऐसी ही प्रतिक्रिया सामने आयी है।

दिल्ली जाते समय बस में हुई घटना

जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ओर से महामोर्चे का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के कई सांसद बस से कार्यक्रम स्थल जा रहे थे। इसी दौरान प्रतिभा धानोरकर और कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ बस में एक सीट पर साथ बैठी थीं। श्यामकुमार बर्वे उनके पास खड़े थे। बातचीत और हंसी-मजाक के बीच बर्वे ने प्रतिभा धानोरकर के दाएं गाल पर हल्की थपकी मार दी। बस में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बर्वे बोले- प्रतिभा मेरी छोटी बहन जैसी

वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवालों पर सांसद श्यामकुमार बर्वे ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा धानोरकर उनके लिए छोटी बहन जैसी हैं। दोनों के बीच हमेशा की तरह हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान उन्होंने उनके गाल पर हल्की थपकी मारी थी। बर्वे के मुताबिक, यह उनके बीच का सामान्य मजाक था और उस समय बस में कई अन्य सांसद भी मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इस वीडियो को मुद्दा बनाकर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंची शिकायत की चर्चा

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस के भीतर भी इस मामले को लेकर नाराजगी की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस घटना को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिकायत की है। प्रतिभा धानोरकर ने भी बताया मजाक का हिस्सा

बर्वे हमारे भाई समान

सांसद प्रतिभा धानोरकर ने कहा है कि सांसद श्याम बर्वे उनके भाई सामने है। बस में राजस्थान व अन्य राज्यों के सांसद भी थे। किसी ने पूछ लिया कि बर्वे की शादी हुई है या नहीं। इस पर मजाकिया अंदाज में सांसद वर्षा गायकवाड ने कहा कि वह तो अभी 25-26 साल के हैं। 30के बाद उनकी शादी के बारे में सोचेगे। तब बर्वे ने पास आकर कहा कि उनका बेटा 21-22 साल का है। उनके बारे में शादी का मजाक क्यों किया जा रहा है। उसी दौरान बर्वे ने स्नेही तौर में मेरे व वर्षा गायकवाड के गाल को हाथ लगाया। इस विषय पर अनावश्यक चर्चा न करें।

Created On :  

Tags

Next Story