सहायता: शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरुगकर के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद, शासकीय निधि से अनुदान

शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरुगकर के परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक मदद, शासकीय निधि से अनुदान
  • जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने वीर माता-पिता को सौंपा धनादेश
  • 5 मार्च 2026 को असम के जोरहाट में विमान हादसे में हुए थे शहीद
  • राज्य सरकार की ओर से शासकीय निधि से दिया गया अनुदान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश की सुरक्षा में ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए नागपुर के फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरुगकर के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर आनंद पाथरकर ने शहीद के पिता रवींद्र नारायण दुरुगकर (वीर पिता) और माता संध्या दुरुगकर (वीर माता) को अनुदान का धनादेश सौंपा।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट पूर्वेश दुरुगकर नागपुर के हुडकेश्वर रोड स्थित न्यू सुभेदार लेआउट के निवासी थे। 5 मार्च 2026 को असम के जोरहाट जिले में ड्यूटी के दौरान विमान दुर्घटना में वे शहीद हो गए थे। उस समय वे इंटरनल सिक्योरिटी मिशन के तहत एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से जुड़ी प्री-कॉम्बैट ट्रेनिंग एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहे थे।

देश की सुरक्षा के लिए कर्तव्य निभाते हुए पूर्वेश ने सर्वोच्च बलिदान दिया। राज्य सरकार की ओर से उनके परिवार को दी गई यह आर्थिक सहायता शहीद के प्रति सम्मान और उनके परिजनों के प्रति संवेदना का प्रतीक है।

Created On :  

Tags

Next Story