मनपा शिक्षा विभाग: शालाओं के दस्तावेज अब सिंगल क्लिक पर होंगे उपलब्ध, ई-प्रशासन स्कूल व्यवस्थापन प्रणाली का क्रियान्वयन

डिजिटल डेस्क, नागपुर. महानगरपालिका के शिक्षा विभाग द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अभियान के तहत बरसों पुराने रजिस्टरों में दर्ज जानकारी और पूरी तरह से नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुके दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल किया जा रहा है। ई-प्रशासन स्कूल व्यवस्थापन प्रणाली (ई प्रशासन स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम) के तहत दाखल-खारिज रजिस्टर को पूरी तरह से डिजिटाइजेशन में शामिल किया गया है। मनपा के सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से शहर में बंद और अब भी संचालित 417 स्कूलों के दस्तोवजों को संरक्षित किया जा रहा है। इन दस्तावेजों को अब पूर्व विद्यार्थियों अथवा नागरिकों की मांग पर डिजीटल स्वरूप में उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास किया जाएंगा।
यह भी पढ़े -लॉरेन्स बिश्नोई के नाम से आई चिट्ठी, सर्राफा व्यापारियों को धमकी में लिखा 10-10 लाख दो - वर्ना...
शहर की स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर चुके नागरिकों को अब दाखल-खारिज के साथ ही अपनी टीसी को पाने के लिए महानगरपालिका के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। अब सभी दस्तावेज मनपा के शिक्षा विभाग से जुड़ी लिंक से घर बैठे उपलब्ध हो सकेंगे। पिछले साल आईटी कंपनी टेक-सिन्क को शिक्षा विभाग के करीब 15 लाख से अधिक दस्तावेजों को स्कैन कर संवर्धन करने की जिम्मेदारी दी गई है। करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से दस्तावेजों के डिजिटाइज्ड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
दस्तावेज संवर्धन का प्रयास
महानगरपालिका के शिक्षा विभाग के पुराने और जीर्ण-शीर्ण दस्तावेजों को अब नया रूप दिया जा रहा है। पुराने दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल रूप में संवर्धन करने का प्रयास हो रहा है। इस अभियान में मनपा की 417 स्कूलों के दस्तोवजों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों के पुराने दस्तावेजों की स्कैनिंग की जा रही है। इसमें से फिलहाल केवल 105 स्कूल संचालित हो रहे है, जबकि 312 स्कूलों के बंद होने के बाद भी दस्तावेजों को शामिल किया गया है। सभी स्कूलों के करीब 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों के दाखल-खारिज और स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेजों को शामिल किया गया है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ

