दिवाली के पहले का रविवार: बाजारों में दिखी बहार - गांधीबाग, इतवारी, गोकुलपेठ महल, सदर में जमकर हुई खरीदारी

बाजारों में दिखी बहार - गांधीबाग, इतवारी, गोकुलपेठ महल, सदर में जमकर हुई खरीदारी
  • दिवाली पूर्व आखिरी अवकाश होने से शहर के लगभग सभी बाजार खिले
  • सोने के दामों में गिरावट का असर सर्राफा बाजार में देखने को मिला

डिजिटल डेस्क, नागपुर. रविवार को दिवाली पूर्व आखिरी अवकाश होने से शहर के लगभग सभी बाजारों मे खूब भीड़ उमड़ी। सीताबर्डी, महल, इतवारी, गांधीबाग, धरमपेठ, जरीपटका आदि जगहों पर जमकर खरीददारी हुई। कपड़े, वाहन, सोना-चांदी, बर्तन आदि दुकानों में ग्राहकी उफान पर रही। काफी दिन बाद बाजार में इस तरह की खरीदारी देखी गई। इस खरीदी को करोड़ों में आंका गया। धनतेरस के लिए वाहन विक्रेता, रीयल इस्टेट, ज्वेलरी की दुकानों में जोरदार तैयारी चल रही है। दुकानदारों का मानना है कि इस बार धनतेरस पर ग्राहकी अच्छी रहेगी।

  • सर्राफा : सोने के दामों में गिरावट का असर सर्राफा बाजार में देखने को मिला। सोना-चांदी खरीदने के लिए सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। इतवारी समेत शहर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में देर रात तक खरीदारी जारी रही। कीमतों में गिरावट से ग्राहकों का उत्साह बढ़ा। लोगों ने निवेश के साथ-साथ त्योहार के लिए भी आभूषण खरीदे।
  • ऑटोमोबाइल : रविवार को ऑटोमोबाइल बाजार में भी अच्छी रौनक रही। बड़ी संख्या में कार और दोपहिया वाहनों की बुकिंग हुई है। धनतेरस तक आज बुक किए गए वाहनों की डिलीवरी ली जाएगी। लोगों ने नए वाहनों की बुकिंग में भी रुचि दिखाई।
  • बर्तन : दिवाली पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बर्तन बाजार में भी अच्छी ग्राहकी रही। स्टील के बर्तनों की मांग अधिक रही। पिछले साल की तुलना में इस साल व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स : इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही। फ्रिज, एलईडी टीवी और वॉशिंग मशीन की मांग बनी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी के अनुसार, बाजार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है।

Created On :  

Tags

Next Story