सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट: फिर निशाने पर जिला अदालत! बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते-एटीएस और पुलिस ने खंगाला चप्पा-चप्पा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. जिला एवं सत्र अदालत में एक बार फिर बम धमाके की धमकी से हड़कंप मचा। सोमवार को अदालत की इमारत को बम से उड़ाने की चेतावनी वाला ई-मेल मिलने से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल 'खालिस्तानी नेशनल आर्मी' और 'खालसा बब्बर कमांडर ग्रुप' के नाम से भेजा गया था। इसमें दोपहर 3:11 बजे विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। बम निरोधक दस्ते, आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और सदर पुलिस ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। शुरुआती तौर पर इसे शरारती तत्व की हरकत माना जा रहा है।
दोपहर 1:10 बजे मिला धमकी भरा मेल
सोमवार दोपहर करीब 1:10 बजे जिला एवं सत्र अदालत के संबंधित अधिकारी के ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिला। इसमें दोपहर 3:11 बजे अदालत की इमारत में बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। मेल में टूटी-फूटी पंजाबी भाषा में लिखा था, 'जान बचाना है तो भाग जाओ, खून का बदला खून।' मेल भेजने वाले ने इसे कनाडा से भेजे जाने का आभास कराने की कोशिश भी की। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
पार्किंग से लेकर चप्पे-चप्पे की तलाशी
धमकी की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते, एटीएस की टीम और सदर पुलिस मौके पर पहुंची। श्वान दस्ते और मेटल डिटेक्टर की मदद से अदालत परिसर के पार्किंग स्थल सहित इमारत के कोने-कोने की तलाशी ली गई। काफी देर तक चली जांच में कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। मामले में सदर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस साइबर टीम की मदद से ई-मेल के स्रोत और उसे भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
जिला एवं सत्र अदालत को इससे पहले दिसंबर 2025 में भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद 18 अगस्त 2026 को जिला अदालत सहित स्कूलों समेत कुल 12 स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। अब एक बार फिर अदालत को निशाना बनाने की चेतावनी मिलने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस इस बार मिले ई-मेल की गंभीरता से जांच कर रही है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
