Beed News: शृंगेरी घाट में ब्रेक फेल होने से ट्रक गहरी खाई में गिरा , चालक की जिंदा जलकर मौत

Beed News बीड जिले से पाटोदा तहसील के मुगांव मार्ग पर स्थित शृंगेरी घाट में 3 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे एक भीषण हादसा हुआ। गन्ना परिवहन करने वाला खाली ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे आग की भीषण लपटें उठने लगीं। इस आग के कारण आसपास की पहाड़ी पर भी आग फैलने की जानकारी सामने आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मुगांव के युवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मदद करने का प्रयास किया। हालांकि, ट्रक गहरी खाई में गिरने और आग के विकराल रूप धारण करने के कारण शुरुआत में बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
इस बीच, स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए घटनास्थल के करीब पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रक चालक सागर सोमनाथ इंदलकर आग में बुरी तरह झुलसकर मौके पर ही मृत पाए गए।
दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। एक व्यक्ति की इस तरह दर्दनाक मौत होने से इलाके में गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है सुबह पाटोदा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया।आगे की जांच पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़े -ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर, ट्रैक्टर से भिड़े दो वाहन, हादसे में दो गंभीर रूप से हुए घायल
Created On :  


