Nagpur News: ऐन दिवाली पर एसटी कर्मचारियों का आंदोलन, 5 नवंबर से थम सकते हैं लाल बसों के पहिये

ऐन दिवाली पर एसटी कर्मचारियों का आंदोलन, 5 नवंबर से थम सकते हैं लाल बसों के पहिये
  • बोनस, लंबित आर्थिक मांगों को लेकर एसटी कर्मचारी संघटनों ने दी काम बंद की चेतावनी
  • 3 नवंबर को राज्यभर में घंटानाद, 4 नवंबर की मध्यरात्रि से द्वारसभा और प्रदर्शन
  • एसटी महामंडल अलर्ट, आंदोलन में शामिल कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

Nagpur News दिवाली पर जब एसटी की सबसे ज्यादा जरूरत है, तभी लाल बसों के पहिये जाम होने का खतरा मंडरा रहा है। महाराष्ट्र एसटी कामगार संघटना ने प्रलंबित आर्थिक मांगों, बोनस और अन्य मांगों को लेकर सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। विभिन्न संघटनों ने ऐलान किया है कि मांगें न मानी गईं तो 3 नवंबर से आंदोलन की प्रक्रीयां शुरू होगी जिसमें अब तक मंगलवार 3 नवंबर को राज्यभर में घंटानाद हो गया है, बुधवार 4 नवंबर की मध्य रात्रि से द्वारसभा/निदर्शने और 5 नवंबर से राज्यव्यापी काम बंद व धरना आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इधर, आंदोलन की आहट मिलते ही एसटी महामंडल हरकत में आ गया है। मुख्य कामगार अधिकारी ने एक गोपनीय परिपत्रक जारी कर सभी विभागीय नियंत्रकों, आगार प्रमुखों और कार्यशाला व्यवस्थापकों को अलर्ट कर दिया है। पत्रक में जो कर्मचारी आंदोलन में भाग लेगा, उसका दिन गैरकानूनी और अनाधिकृत गैरहाजिर माना जाएगा और शिस्तभंग की कार्रवाई होगी। वही सभी कर्मचारियों को नेहमीप्रमाणे आगार/कार्यशाला में उपस्थित रहने के लिए व्यक्तिगत रूप से सूचित करने को कहा गया है। प्रवासी वाहतूक पर असर न पड़े, इसके लिए जरूरत पड़ने पर गृहरक्षक और पुलिस की मदद लेने के आदेश हैं। आंदोलन काल में हाजिरी की पूरी जानकारी रोज शाम 4 बजे तक मुख्य कामगार अधिकारी को भेजनी होगी, जो प्रबंधकीय संचालक को सादर की जाएगी।

यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत : शहर से लेकर छोटे गांव तक सस्ते और सुविधाजनक सफर के लिए आज भी लाल बस पहली पसंद है। मध्यमवर्गीय परिवार दिवाली में इसी के भरोसे गांव जाते हैं। ऐसे में अगर चक्का जाम हुआ तो सबसे ज्यादा मार यात्रियों पर पड़ेगी। ट्रेनें पहले से ही हाउसफुल हैं, और एसटी बंद हुई तो निजी बस ऑपरेटर मनमाना किराया वसूल कर यात्रियों को लूटेंगे, यह तय है। हालांकि परिवहन मंत्री ने 6 नवंबर को बातचीत के लिए समय दिया है, लेकिन 5 और 6 नवंबर ये दो दिन यात्रियों के लिए भारी मुसीबत वाले हो सकते हैं।

ऐन दिवाली पर ही क्यों आंदोलन? : एसटी कर्मचारियों और सरकार के बीच तनाव नया नहीं है। हर बार कर्मचारी त्योहारों पर भीड़ बढ़ते ही आंदोलन का हथियार अपनाते हैं, ताकि सरकार पर दबाव बने। इसका सीधा खामियाजा आम यात्रियों को भुगतना पड़ता है, जिन्हें मजबूरी में निजी वाहनों की महंगी टिकटें लेनी पड़ती हैं।


Created On :  

Tags

Next Story