Nagpur News: नागपुर में पुरानी कारों के शोरूम में भीषण आग, एक कार जलकर खाक; तीन अन्य वाहनों को नुकसान

  • लकड़गंज के बरबटे चौक स्थित आर्या कार्स में तड़के 2.30 बजे लगी आग
  • अग्निशमन दल ने दो वाहनों की मदद से एक घंटे में पाया काबू
  • लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान, आग लगने का कारण अज्ञात

Nagpur News शहर के लकड़गंज परिसर स्थित पुराने वाहनों के शोरूम आर्या कार्स में बुधवार की तड़के करीब 2.30 बजे आग लग गई। आग में कई वाहनों को नुकसान हुआ है। अाग लगने का कारण अज्ञात है। लकड़गंज अग्निशमन केन्द्र के अधिकारी प्रकाश कावड़कर के नेतृत्व मे कर्मचारियों ने पहुंचकर आग को बुझाया।

प्राप्त जानकारी मुताबिक लकड़गंज के बरबटे चौक पर विशाल बरबटे का बरबटे आटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमीटेड के आर्या कार्स मौजूद है। बुधवार की तड़के करीब 2.30 बजे अचानक आग दिखाई देने पर अग्निशमन दल को सूचना दी गई। इसके बाद लकड़गंज अग्निशमन केन्द्र के अग्निविमोचक राजू पवार, नितिन येडवे, प्रवीण गोरे, रवि मेश्राम और उत्कर्ष ठुब्रीकर ने पहुंचकर दो वाहनों की सहायता से आग को बुझाया।

आग में वाहन क्रमांक एमएच-01-एवी-3360 पूरी तरह से जलकर खाक हो गई, जबकि अन्य तीन कार वाहन क्रमांक एमएच-49-बीवी-2402, वाहन क्रमांक एमएच-31-डीवी-3373 और वाहन क्रमांक एमएच-49-बीबी-0450 को भी नुकसान हुआ है। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच उपनिरीक्षक सोनल शिंदे कर रही है।

बड़ी दुर्घटना टली : शो रूम में कई अन्य कार भी मौजूद थी। मनपा के अग्निशमन दल के तत्काल पहुंचकर आग पर काबू पाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।


Created On :  

Tags

Next Story