जब तेंदुए ने किया महिला पर जानलेवा हमला तो स्वामीभक्त श्वानों ने बचाई जान

When the leopard attacked the woman, the devout dogs saved her life
जब तेंदुए ने किया महिला पर जानलेवा हमला तो स्वामीभक्त श्वानों ने बचाई जान
गड़चिरोली जब तेंदुए ने किया महिला पर जानलेवा हमला तो स्वामीभक्त श्वानों ने बचाई जान

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली. जिले के दो विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार की शाम वन्यजीवों के हमले में कुल 4 लोग घायल हुए। आरमोरी तहसील के मोहझरी खेत परिसर में जहां एक लकड़बग्घे ने 3 लोगों को घायल कर दिया। वहीं धानोरा तहसील के मुस्का वनक्षेत्र में एक तेंदुए ने महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस समय महिला के साथ मौजूद दो श्वानों ने वफादारी का रिश्ता निभाते हुए तेंदुए की चंगुल से महिला को बचा लिया, जिले में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष और वर्तमान में खरीफ सत्र के कृषि कार्य शुरू होने से किसानों समेत आमजनों में दहशत फैली हुई है। 

उत्तर धानोरा वन परिक्षेत्र के मुस्का वन क्षेत्र में शौच के लिए गयी एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। लेकिन इस समय महिला के साथ मौजूद 2 श्वानों ने वफादारी का परिचय देते हुए तेंदुए की चंगुल से महिला को बचा लिया। घायल महिला का नाम तहसील के बांधोणा गांव निवासी प्रेमिला शामराव किरंगे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह प्रेमिला मुस्का वनक्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बांधाेणा के वनक्षेत्र में शौचालय के लिए गयी। इस दौरान उनके साथ 2 श्वान भी मौजूद थे। इस बीच घने जंगलों में घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने अचानक महिला पर हमला बोल दिया। महिला द्वारा आवाज लगाते ही दोनों श्वानों ने एक के बाद एक तेंदुए पर हमला कर दिया।श्वानों के इस हमले के कारण तेंदुआ घने जंगलों में भाग खड़ा हुआ। ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों की मदद से घायल महिला प्रेमिला को उपचार हेतु आरमोरी के उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी वसंत मेडेवार, क्षेत्र सहायक करेवार, प्रवीण मेश्राम, वनरक्षक विकास कुमरे ने घटनास्थल को भेंट देने के बाद अस्पताल पहुंचकर घायल महिला प्रेमिला का हाल जाना। इस समय वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय की ओर से घायल महिला को सानुग्रह अनुदान वितरित किया गया। 

आरमोरी में शुक्रवार की शाम खेती का सारा कार्य निपटाकर किसान अपने घर की और लौटते समय जंगल में घात लगाए बैठे एक लकड़बग्घे ने लोगों पर हमला बोल दिया। इस हमले में 2 छोटी बच्चियों समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हाे गये। घायलों में मोहझरी गांव निवासी विश्वनाथ झिटूजी गुरनुले (50) आैर नंदिनी रवि चंदेल (15), चांदनी ईश्वर निकुरे (14) का समावेश है। तीनों को उपचार हेतु देलनवाड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाने के बाद उन्हें आरमोरी के उपजिला अस्पताल में रेफर किया गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहझरी गांव के किसान शुक्रवार की शाम खेत का कार्य निपटाकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान एक खूंखार लकड़बग्घे ने किसानों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गये। घायलों को तत्काल वित्तीय सहायता देने की मांग मोहझरी के ग्रामीणों ने की है। 


 

Created On :   3 July 2022 3:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story