अखिलेश का BJP से सवाल-आर्थिक रूप से सक्षम महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या क्यों    

why farmers doing suicide in economically powerful state-Akhilesh
अखिलेश का BJP से सवाल-आर्थिक रूप से सक्षम महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या क्यों    
अखिलेश का BJP से सवाल-आर्थिक रूप से सक्षम महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या क्यों    

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यामंत्री अखिलेश यादव ने किसान आत्महत्या को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि महाराष्ट्र आर्थिक रूप से सबसे सक्षम और ताकतवार प्रदेश हैं। फिर भी भाजपा सरकार के राज में प्रदेश में किसान आत्महत्याएं क्यों कर रहे हैं। रविवार को सायना के सोमैयाग्राउंड में समाजवादी पार्टी की तरफ से महारैली आयोजित की गई। अखिलेश ने कहा कि फडणवीस सरकार ने किसान कर्ज माफी की है लेकिन राज्य में किसानों को कर्ज माफी का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मुंबई में सबसे संपन्न लोग रहते थे लेकिन प्रदेश के किसानों के हित में कोई बड़ा काम नहीं हुआ है।

उत्तर प्रदेश में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से पार्क बनवाने का वादा
अखिलेश ने कहा कि महाराष्ट्र में मराठा समाज आरक्षण की मांग कर रहा है। गुजरात और दूसरे राज्यों में भी लगातार आरक्षण की मांग उठ रही है। इसलिए हमारा मानना है कि जिसकी जितनी आबादी है उसको उतना आरक्षण मिलना चाहिए। इस बीच अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तब सूबे के किसी एक जिले में दो हजार एकड़ में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से पार्क बनाया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई के समुद्र में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनवा रही है। हमारी सरकार से मांग है कि स्मारक में शिवाजी महाराज की प्रतिमा मंगोल शासक चंगेज खान की प्रतिमा से ऊंची होनी चाहिए।

देरी से पहुंचने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टेचू ऑफ लिबर्टी से ऊंची बनवा रही है तो महाराष्ट्र सरकार इतना कर ही सकती है।  इससे पहले महारैली में अखिलेश के मुंबई की रैली में देरी से पहुंचने के कारण पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। हालांकि लोगों ने बीच बचाव के बाद कार्यकर्ताओं का गुस्साज शांत हुआ। 

Created On :   5 Feb 2018 10:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story