पत्नी और उसके मित्र को कैंची मारकर घायल किया

डिजिटल डेस्क, वर्धा. अपने दोस्त के साथ अलग रह रही पत्नी तथा उसके दोस्त पर पति ने कैंची से वार किए। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। वारदात शहर से सटे सेवाग्राम के उगले ले-आऊट परिसर में घटी। इस मामले में सेवाग्राम पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया। जानकारी के अनुसार अमरावती निवासी रितेश रमेश राउत ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है। गायत्री मून दो दिनों पूर्व रितेश राउत के घर अमरावती गई थी। जहां गायत्री ने रितेश को उसके साथ रहने की बात कहीं। इसके बाद दोनोें उगले ले-आउट,सेवाग्राम स्थित गायत्री के किराए के मकान में रहने लगे। लेकिन इस बात की भनक गायत्री के पति को लगी। जिससे बौखलाए अमित भानुदास मून ने गायत्री के रूम पर पहुंचकर हंगामा शुरू किया। इतने पर ही नहींं रुका। उसने कैंची से गायत्री के सीनेे, पेट पर भी हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव के लिए पहुंचे रितेश पर भी कैंची से हमला किया।
इस हमले में गायत्री व रितेश गंभीर रूप से घायल हुए। फिलहाल दोेनों का सेेवाग्राम अस्पताल में इलाज जारी है। इस मामले में रितेश राउत की शिकायत पर सेवाग्राम पुलिस नेे अमित मून के खिलाफ धारा 324, 504 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   18 Jan 2023 8:20 PM IST