उत्तर भारत से आ रही हवा अब पहले जैसी सर्द नहीं, तापमान में हो रही वृद्धि

Wind coming from North India is not as cold as before, increasing in temperature
उत्तर भारत से आ रही हवा अब पहले जैसी सर्द नहीं, तापमान में हो रही वृद्धि
 नागपुर उत्तर भारत से आ रही हवा अब पहले जैसी सर्द नहीं, तापमान में हो रही वृद्धि

डिजिटल डेस्क, नागपुर. रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ने से नागपुर शीत लहर की चपेट से बाहर निकल गया। अगले दो दिन तक नागपुर का तापमान चढ़ा हुआ रहेगा। दो दिन ठंड से राहत मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की व न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

तारीख न्यूनतम तापमान

05 जनवरी 11.0 डिग्री सेल्सियस
04 जनवरी 9.4 डिग्री सेल्सियस
03 जनवरी 9.6 डिग्री सेल्सियस
02 जनवरी 12.7 डिग्री सेल्सियस
01 जनवरी 17.6 डिग्री सेल्सियस

दिन में उमस

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ होने से उत्तर भारत का तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ है। उत्तर से आ रही हवा अब पहले जैसी सर्द नहीं है। इसी कारण नागपुर समेत विदर्भ का तापमान बढ़ा हुआ है। पश्चिम-विक्षोभ हिमालय की ओर जाने के बाद उत्तर भारत में फिर एक बार तापमान गिरेगा। इसका कुछ असर नागपुर में होगा, लेकिन शीत लहर वापस आने की संभावना कम है। सोमवार को आसमान साफ रहेगा आैर तेज धूप पड़ेगी। दिन में उमस का एहसास हो सकता है।

Created On :   6 Feb 2023 7:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story