भीड़ में पर्स चुरा रही महिला रंगेहाथ पकड़ी गई

Woman caught stealing purse in crowd
भीड़ में पर्स चुरा रही महिला रंगेहाथ पकड़ी गई
नागपुर भीड़ में पर्स चुरा रही महिला रंगेहाथ पकड़ी गई

डिजिटल डेस्क, नागपुर| भीड़ में यात्रियों के कीमती माल पर हाथ साफ करने वाले िगरोह की एक महिला सदस्य को रविवार को मध्यवर्ती बस स्टैंड पर महिला यात्री की पर्स चुराते हुए रंगेहाथ पकड़ी गई। गणेशपेठ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर महिलाल को िगरफ्तार िकया। नागपुर जिले की नरखेड़ तहसील के वड़विहिरा निवासी साधना गोपाल खंडारे (25) नागपुर आई हुई थी। रविवार को दोपहर करीब 2.30 बजे वह गणेशपेठ बस स्टैंड पर गांव जाने के लिए आई। बस में सवार होते समय भीड़-भाड़ में सोनाली उदयभान उखाड़े (30), रहाटे नगर टोली निवासी ने पीछे से साधना को धक्का देकर उसके बैग से छोटी पर्स चुराई। पर्स में नकद 500 रुपए थे। सोनाली को चोरी करते हुए साधना ने अन्य यात्रियों की मदद से रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना से कुछ समय के लिए हड़कंप मचा रहा। 

Created On :   15 Jan 2023 6:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story