सातवें माले से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Woman commits suicide by jumping from seventh floor
सातवें माले से कूदकर महिला ने की आत्महत्या
हिंगना सातवें माले से कूदकर महिला ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, हिंगना. जामठा परिसर स्थित संदेश सिटी के एक बिल्डिंग के सातवें माले से 42 वर्षीय महिला ने  कूद कर आत्महत्या की। शुक्रवार को रात करीब 9.30 बजे यह घटना घटी। मृतका का नाम शुभांगी गोयल (42) है। उसके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह वजन माप के  मूल्यमापन और गुणवत्ता जांच प्रमाणित करने वाली एक एजेंसी में काम करती थी। संदेश सिटी के स्टेर्लिंग टाइप ई-3 की इमारत में यह घटना हुई। हिंगना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। महिला पिछले कुछ महीने से वह 14 और 8 साल की दो लड़कियों के साथ  बिल्डिंग के सातवें माले पर स्थित फ्लैट में रहती थी। शुक्रवार को वह दिन भर घर में ही थी। शाम को उसने खाना भी बनाया। दोनों लड़कियां बेडरूम में थीं। वह अचानक बिल्डिंग की गैलरी से नीचे गिरी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

Created On :   23 July 2022 5:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story