अंबाझरी तालाब में मासूम बेटी के साथ महिला ने की थी आत्महत्या, पति गिरफ्तार

Woman committed suicide with innocent daughter in Ambajhari pond, husband arrested
अंबाझरी तालाब में मासूम बेटी के साथ महिला ने की थी आत्महत्या, पति गिरफ्तार
नागपुर अंबाझरी तालाब में मासूम बेटी के साथ महिला ने की थी आत्महत्या, पति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मासूम बेटी के साथ अंबाझरी तालाब में आत्महत्या करने के मामले में महिला के पति समेत परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ अंबाझरी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। शनिवार को आरोपी पति रवि संतोष पंडागरे (37) को िगरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की िगरफ्तारी होना बाकी है। इनमें रवि के पिता संतोष कुमार पंडागरे (62), मां इंदुबाई पंडागरे (56), भाई राहुल पंडागरे (33) और बहन अरुणा अनिल पोटफोडे (29) शामिल हैं। सभी मध्य प्रदेश के बैतुल जिला अंतर्गत आमला निवासी हैं।

प्रताड़ना का दौर जारी रहा

रवि की शादी नागपुर निवासी कल्पना (35) से हुई थी। उस वक्त रवि और उसके परिवार के सदस्य नागपुर में ही इसासनी स्थित रायटाउन में रहते थे। उसके पिता शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हैं। रवि कुछ काम-धंधा नहीं करता है। पिता के पेंशन के भरोसे ही उसका खर्च चलता है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से कल्पना को रवि समेत उक्त लोग शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस मंे भी इसकी शिकायत की गई थी। बाद मंे कल्पना पर शिकायत वापस देने के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद थओड़ी मेल-जोल हुई, लेकिन प्रताड़ना का दौर खत्म नहीं हुआ। घटना के करीब दो महीने पहले रवि और उसके माता-पिता बैतुल रहने चले गए। कल्पना को नहीं ले जाया गया, लेकिन वह जिस फ्लैट में रह रही थी, वह खाली करने के लिए उसे परेशान िकया गया। त्रस्त होकर कल्पना 29 जनवरी को बेटी खुशी (3) को लेकर घर से निकल गई। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो एमआईडीसी थाने में कल्पना और उसके बेटी की गुमशुदगी की शिकायत कल्पना के पिता दशरथ वारस्कर (63) ने दर्ज कराई थी। दूसरे दिन कल्पना और खुशी का शव अंबाझरी तालाब में मिला। प्रकरण को आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज िकया गया था। जांच-पड़ताल के दौरान कल्पना और खुशी की मौत के लिए उक्त लोगों के जिम्मेदार होने से शुक्रवार की रात प्रकरण दर्ज िकया गया। शनिवार को रवि को िगरफ्तार िकया गया है, शेष आरोपियों की खोजबीन जारी है।

Created On :   5 Feb 2023 7:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story