चुराई मशीन की चपेट में आने से महिला किसान की मृत्यु, दोनाड में हुई दुर्घटना 

Woman farmer dies after being hit by stolen machine, accident in Donad
चुराई मशीन की चपेट में आने से महिला किसान की मृत्यु, दोनाड में हुई दुर्घटना 
भंडारा चुराई मशीन की चपेट में आने से महिला किसान की मृत्यु, दोनाड में हुई दुर्घटना 

डिजिटल डेस्क, लाखंदुर / लाखनी (भंडारा). खेत में चुराई मशीन से फसल की चुराई करते समय मशीन के सॉफ्टिग में अचानक साड़ी का पल्लू लटकने से चुराई मशीन की चपेट में आकर किसान महिला की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। यह घटना सोमवार, 20 फरवरी की सुबह 11.30 बजे के दौरान दोनाड से किरमटी मार्ग पर खेत परिसर में घटी। मृतक का नाम दोनाड निवासी शीतल धर्मशील कोचे(45) बताया गया है। इस घटना को लेकर लाखांदुर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मशील कोचे अल्पभूधारक किसान होकर उनके अधिकार के खेती में रबी मौसम की उड़द फसल की बुआई की थी। जिसकी चुराई शुरू की है। धर्मशील की पत्नी शीतल कोचे ने गांव के किसान रूपचंद रामदास बघमारे के खेत में उड़द की चुराई करने के लिए ट्रैक्टर व मशीन उपलब्ध करने को कहा था।

रूपचंद बघमारे ट्रैक्टर और चुराई मशीन लेकर खेत में पहुंचा। इस दौरान उड़द फसल की चुराई करते समय शीतल भी मदद कर रही थी। दौरान अचानक उसकी साड़ी का पल्लू ट्रैक्टर से जुड़ी चुराई मशीन के सॉफ्टिंग में लटकने पर वह झटके से नीचे गिर गई और घसीटकर मशीन के चपेट में आई। जिसमें उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना की खबर फैलते ही गांव के नागरिकों ने घटनास्थल पर भीड़ की। पश्चात घटना की जानकारी लाखांदुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाखांदुर ग्रामीण अस्पताल में भेजा। पश्चात पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। मंगलवार को श्मशानभूमि में उसका अंतिम संस्कार किया जाएया। इस मामले में  पुलिस निरीक्षक रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में जांच शुरू है।

Created On :   21 Feb 2023 5:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story