तेंदुए के हमले में महिला की मौत, प्रेमी युगल ने लगाई फांसी

Woman killed in leopard attack,  Lover couple hanged in Gadhchiroli
तेंदुए के हमले में महिला की मौत, प्रेमी युगल ने लगाई फांसी
तेंदुए के हमले में महिला की मौत, प्रेमी युगल ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। शुक्रवार तड़के चामोर्शी तहसील के ठाकुर नगर के समीप जंगल में शौच के लिए गयी महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसकी जान ले ली। मृत महिला का नाम माया जगदीश हलदार है। तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। वह उसे घसीटते हुए जंगल ले जा रहा था। महिला की बेटी के चीख-पुकार से तेंदुआ जंगल में भाग गया। लेकिन तब तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। 

प्रेमी युगल ने लगाई फांसी 

उधर गड़चिरोली के धानोरा से महज 1 कि.मी. दूरी पर स्थित चव्हेला मार्ग के जंगल में प्रेमीयुगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह घटना उजागर हुई। धानोरा तहसील के ग्राम पवनी निवासी विद्या सदाशिव उसेंडी (20) और दराची निवासी राजेश लालसाय पोटावी (28) गुरुवार रात से ही घर से नदारद थे। शुक्रवार को दोनों के शव पेड़ से लटके नजर आए। दोनों के शव एक पेड़ की डाली से एक-साथ लटके हुए थे। आत्महत्या कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि, विद्या   धानोरा स्थित एक सेतु केंद्र में काम करती थी। 

Created On :   30 Oct 2020 9:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story