अवैध संबंध के चलते आशिक के साथ मिलकर कर दिया पति का कत्ल, तीन गिरफ्तार

Woman murdered husband with help of lover due to illicit relations
अवैध संबंध के चलते आशिक के साथ मिलकर कर दिया पति का कत्ल, तीन गिरफ्तार
अवैध संबंध के चलते आशिक के साथ मिलकर कर दिया पति का कत्ल, तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, सिवनी। अवैध संबंध उजागर हो जाने पर पति द्वारा की गई पिटाई महिला को इतनी नागवार गुजरी कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही ठिकाने लगा दिया। महिला ने पूरी योजना तैयार की जिसमें प्रेमी के दोस्त ने भी सहयोग किया। इस संबंध में बताया गया है कि सिवनी में उगली थाना क्षेत्र के बनाथर गांव में 2 दिन पहले हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने  एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।दरअसल ,इस पूरी वारदात में मृतक दिनेश नागेश्वर की पत्नी युवकन बाई ही वारदात की मुख्य सूत्रधार निकली जिसने आरोपी लंकेश पंचेश्वर के साथ अपने अवैध संबंधो को छिपाने के लिए अपने प्रेमी और उसके साथी टक्कन के साथ मिलकर अपने ही पति की गला घोंटकर हत्या कर दी।  वारदात के 48 घंटे बाद ही उगली  पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

ये है घटना

25 मई की सुबह उगली पुलिस को बनाथर गाँव में रहने वाले विदेश नागेश्वर का शव उसके ही घर में संदिग्ध हालत में मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो शक की सुई मृतक की पत्नी युवकन बाई की तरफ इशारा कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने युवकन बाई को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो युवकन बाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।उसने  पुलिस को बताया की बनाथर गाँव में ही रहने वाले लंकेश पंचेश्वर से उसके अवैध संबंध थे जिसकी भनक उसके पति विदेश को लग गयी जिसके चलते वह उसके साथ मारपीट करने लगा।पति की इसी प्रताडऩा से तंग आकर उसने अपने प्रेमी लंकेश और उसके साथी टक्कन सिंह मरकाम के साथ मिलकर विदेश की हत्या कर दी।  वारदात के 48 घंटे बाद ही ऊगली पुलिस पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी पत्नी और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Created On :   28 May 2019 9:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story