शादी डॉट काम से हुई पहचान; वादा कर किया रेप, केस दर्ज

Woman raped by a man after she met him on a marriage website
शादी डॉट काम से हुई पहचान; वादा कर किया रेप, केस दर्ज
शादी डॉट काम से हुई पहचान; वादा कर किया रेप, केस दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अपने नए जीवन साथी के सपने लेकर शादी डॉट काम से जुड़ी युवती की शादी तो हुई नहीं बल्कि उसके साथ रेप हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि उसके घर से निकलने पर भी प्रतिबंध लग गया। चंद्रपुर जिले में घटित इस वाकये का हुड़केश्वर थाने में केस दर्ज किया गया। प्रकरण में आरोपी परिवार के चार सदस्यों की लिप्तता है।

चंद्रपुर निवासी 22 वर्षीय युवती जिम में बतौर प्रशिक्षक है। उसने शादी डॉट काम नामक वेबसाइट पर अपनी जानकारी डाली, जिसके बाद हुड़केश्वर क्षेत्र में निवासरत सूरज मेश्राम ने युवती से संपर्क किया और उससे शादी करने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला चल पड़ा। यह वाकया 4 जून से 22 जुलाई 2018 के बीच हुआ है। इस दौरान सूरज युवती के साथ चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी में भी रहा। वहां पर उसने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती, सूरज के साथ उसके घर हुड़केश्वर भी आई। कुछ दिन यहां भी रही। उसके बाद सूरज ने युवती से शादी करने से मना कर दिया।

इसी दरमियान सूरज ने युवती के एटीएम का उपयाेग कर करीब पंद्रह हजार रुपए भी निकाल लिए। युवती के घर से बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। घटना के लिए सूरज के पिता हरिदास मेश्राम, मां विमल मेश्राम और बहन ममता मेश्राम को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। इस बीच घटित वाकये की युवती ने चंद्रपुर जिले में शिकायत दर्ज की थी, लेकिन घटना नागपुर में होने से हुड़केश्वर पुलिस को इसकी जांच सौंपी गई है। बुधवार की रात को ही पुलिस को प्रकरण के दस्तावेज प्राप्त हुए, जिसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया।  उपनिरीक्षक घोडके मामले की जांच कर रहे हैं। 

इधर देवर ने की छेड़छाड़
एमआईडीसी थानांतर्गत प्रापर्टी डीलर की पत्नी से देवर द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि घटना को लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है। इस बीच आरोपी देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित 37 वर्षीय महिला एमआईडीसी क्षेत्र की निवासी है। उसका पति संपत्ति खरीदी-बिक्री का काम करता है। जब महिला चाय बना रही थी, तभी देवर प्रशांत ने उससे छेड़छाड़ की। घटित प्रकरण को लेकर परिवार में विवाद भी हुआ। उसके बाद मामला थाने जा पहुंचा। 

Created On :   27 July 2018 4:23 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story