बालों में लगाने वाली डाई खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी

By - Bhaskar Hindi |8 July 2022 11:53 AM IST
पन्ना बालों में लगाने वाली डाई खाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी
डिजिटल डेस्क, पन्ना। बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरापुर में गत दिवस ७ जुलाई को शाम को अज्ञात कारणो के चलते बालों में लगाने के लिये उपयोग की जाने वाली जहरीली डाई एक महिला द्वारा खा लिया गया है जिससे महिला रोशनी अहिवार पति संदीप अहिरवार की हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी डायल १०० को मिली जिसके बाद ऐएसआई आर.एस. पाण्डेय सतीश बेग डायल १०० से मौके पर पहँुचे तथा महिला रोशनी अहिरवार को ले जाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। महिला का उपचार अस्पताल में जारी है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   8 July 2022 5:23 PM IST
Tags
Next Story