रोपाई कार्य पूरा कर लौट रही महिला मजदूर हुईं हादसे का शिकार

डिजिटल डेस्क, भंडारा। सुबह के समय रोपाई कार्य कर वापस लौट रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस दुर्घटना में 21 महिलाएं घायल हाे गई। दुर्घटना लाखनी तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र के माडगी ग्राम के तिरुपति विद्यालय के पास गुरुवार की सुबह 8.00 बजे के दौरान घटी। घायल महिला मजदूरों में अंबाबाई अर्जुन कांबले (65), छाया विजय रणदिवे (60), छाया बलीराम नागपुरे (55), पुष्पा लिहिनदास मेश्राम (50), मुक्ता नारायाण तिवाडे (70), इंदिरा ईश्वर चौधरी (65), सविता ईश्वर पाल (45), भागरता भागवत पचारे (65), अर्चना रघुनाथ बोरीकर (35), राजश्री पृथ्वीराज पडोले (35), सुनिता भागवत रणदिवे (55), वनिता महेश बोरीकर (32), देवांगणा हेमराज घरोटे (21) का समावेश है। इन पर ग्रामीण अस्पताल में इलाज जारी है। कुछ महिला मजदूरों की हालत गंभीर होने से उन्हें आगे के इलाज के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा गया है।
प्रफुल्ल समरीत के पिंपलगांव के खेत में सुबह के समय धान की रोपाई के लिए माडगी की स्थानीय 21 महिलाएं ट्रैक्टर से गई थी। वापसी की यात्रा में मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होने से ट्राली पलट गई। टी होने के कारण 21 मे से 13 महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान खेत जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चंद्रकांत निंबार्ते घटनास्थल पर पहंुचे। गंभीर हुई 4 महिला मजदूरों को अपनी कार में बिठाकर इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल लाखनी ले गए। वैद्यकीय अधिकारी डॉ. प्रसन्नजीत बलवीर ने घायलों पर इलाज शुरू किया। तब तक बचे सभी घायल मजदूर महिलाओं को ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। उन में से अंबाबाई कांबले, छाया रणदिवे, छाया नागपुरे, पुष्पा मेश्राम, मुक्ता तिवाडे, इंदिरा चौधरी इनकी हालत गंभीर होने से उनको सामान्य अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी लाखनी पुलिस को दी गई। पुलिस उपनिरीक्षक माधव वनवे, पुलिस सिपाई नितीन बोरकर ने घायलों से पूछताछ की। घटनास्थल अड्याल थाने के अधिकारक्षेत्र में होने से अड्याल पुलिस को जानकारी दी गई। सहाय्यक थानेदार गंगाधर आले, ग्रामीण अस्पताल पहुंचे व घायलों से पूछताछ की। सहाय्यक पुलिस निरीक्षक सुधीर बोरकुटे के मार्गदर्शन में अडयाल पुलिस में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू थी।
Created On :   15 July 2022 5:59 PM IST