मार्ग की मरम्मत के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा

डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर। कारंजा मार्ग के लिए महिलाओं ने अंतत: यलगार पुकार लिया है। महिलाओं ने इस मार्ग पर पड़े गड्ढों को पाटकर मरम्मत की मांग करते हुए उपविभागीय अधिकारी कार्यालयावर मोर्चा निकाला और ज्ञापन भी सौंप दिया। बीते दो सालों से मूतिजापुर से खेर्डा मार्ग की बदहाली हो गई है। इस मार्ग पर पड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस मार्ग ने कई लोगों की जान ले ली है। अब बरसात के दिन है और इस मार्ग की हालत और बदतर हो गई है। इस मार्ग पर पैदल भी चलना है तो जान जोखीम में डालनी पड़ती है। इस मार्ग पर छात्रों और किसानों का अवागमन हमेशा रहता है, लेकिन गड्ढे और भारी वाहनों की यातायात से इस मार्ग पर दुर्घटनाएं बढ़ रही है। इस मार्ग पर आने वाले दहातोंडा, जामठी, हातगांव, उमरी, आरखेड़, तुरखेड़, मुरंबा, शिवंन, बीडगांव आदि गांव की महिलाओं ने अंतत: इस मार्ग की बदहाली की ओर सम्बन्धित विभाग का ध्यान खिंचने हेतू महिलाओं ने आक्रमक पैतरा अपनाते हुए एलगार पुकार लिया। इस समस्या को लेकर महिलाओं ने एसडीओ कार्यालय पर मोर्चा निकाला और ज्ञापन सौँप दिया।
आंदोलन की चेतावनी
महिलाओं ने मार्ग की मरम्मत को लेकर प्रशासन को अल्टिमेटम दिया है। २८ जुलाई तक अगर इस मार्ग की मरम्मत नहीं की गई तो २९ जुलाई को जामठी खुर्द मार्ग पर गड्ढे में बैठकर आंदोलन किया जाएगा, ऐसी चेतावनी महिलाओं ने दी है। इस अवसर पर शोभा वागले, बबीता चव्हाण माधुरी ठाकरे, मंदा होले, नीलिमा ठाकरे, तारा तायड़े, वर्षा वाकोड़े, निष्ठा नाईक, मीना वाकोड़े, सुनंदा वाकोड़े, रेखा तायड़े, छाया आढाऊ, वर्षा कतलकर, सुनंदा डोईफोडे, कौशल्य शिरसाट, अमोल नाईक, आशिष चव्हाण, पूर्व जिप सदस्य अप्पू तिड़के, जिप सदस्य रंजना विल्हेकर, नरेश विल्हेकर, वासुदेवराव वाकोड़े, उज्वल ठाकरे आदि की उपस्थिति थी।
क्या कहना है लोगों का
इस मार्ग की बदहाली और महिलाओं के आंदोलन के बारे में पूर्व जिप सदस्य अप्पू तिड़के ने कहा कि इस मार्ग की बदहाली इतनी अधिक हो गई है कि मार्ग से पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। यह मार्ग जानलेवा बन गया है। इस मार्ग की मरम्मत केवल दिखावे के लिए की गई है। इस मार्ग की मरम्मत के लिए शिवसेना आक्रमक रूख अपनाऐगा ऐसी चेतावनी भी अप्पू तिड़के ने दी है। वहीं जिप सदस्य रंजना विल्हेकर ने भी इस मार्ग की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए इस मार्ग की मरम्मत तुरंत करने की मांग की है। संभाजी ब्रिगेड तहसील कार्याध्यक्ष उज्वल ठाकरे ने कहा है कि बरसात के दिनों में इस मार्ग से छात्र और किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लिहाजा इस मार्ग की मरम्मत करना अत्यंत आवश्यक है।
Created On :   26 July 2022 6:11 PM IST