उद्धव ठाकरे के समर्थन में रामटेक से मुंबई के मातोश्री के लिए निकली यात्रा

डिजिटल डेस्क, वर्धा. उद्धव ठाकरे के समर्थन में युवा परिवर्तन की आवाज संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष निहाल पांडे ने मातोश्री की मदद के लिए गुढ़ी पाड़वा से शहर से विशाल महाभारत यात्रा की शुरुआत की है। यात्रा की शुरुआत शिवाजी चौक से छत्रपति की प्रतिमा को माल्यार्पण कर की गई। इस महाभारत यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
गुढ़ी पाड़वा के दिन दोपहर 3 बजे शिवाजी चौक में इस महाभारत यात्रा की श़ुरुआत की गई। इस दौरान शिंदे गुट के विरोध में नारे लगाए गए। यह यात्रा रामटेक से आरंभ होकर मुंबई मातोश्री पर जाकर समाप्त होगी। 21 मार्च को सुबह रामटेके से यात्रा निकली जो दोपहर को शहर के शिवाजी चौक पर पहुंची। यहां से नारे लगाते हुए यह यात्रा यवतमाल की ओर रवाना हुई। यह यात्रा आगे अमरावती, मूर्तिजापुर, अकोला, खामगांव, बुलढाणा, मेहकर, जालना, छत्रपति संभाजी नगर, कन्नड, मालेगांव, नाशिक, भिवंडी, ठाणे होते हुए दादर शिवाजी पार्क में बालासाहब ठाकरे के समाधि स्थल से मातोश्री पदयात्रा करेगी। यात्रा में महिला, पुरुषों के साथ 200 से 250 लोग शामिल हुए।
Created On :   23 March 2023 8:09 PM IST