7 डॉक्टरों पर केस दर्ज, सोयाबीन चुराने के आरोप में पूर्व डीन समेत 11 नामजद

Yavatmal: Case filed against 7 doctors, 11 nominated including former dean for stealing soybean
7 डॉक्टरों पर केस दर्ज, सोयाबीन चुराने के आरोप में पूर्व डीन समेत 11 नामजद
यवतमाल 7 डॉक्टरों पर केस दर्ज, सोयाबीन चुराने के आरोप में पूर्व डीन समेत 11 नामजद

डिजिटल डेस्क, यवतमाल. जिला सरकारी अस्पताल में बच्चे की मौत के मामले में  अस्पताल के 7 डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2021 को उपचार के दौरान 16 वर्षीय संजय दरोडे की मौत हो गई थी। मृतक के परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इसकी जांच के लिए गठित समित ने हाल ही में दी अपनी रिपोर्ट में अस्पताल के 7 डॉक्टरों को दोषी बताया है। मृतक की मां रत्नमाला दरोडे (40) की शिकायत पर डॉ. दनिश शेख, डॉ. मधुजीत झा, डॉ. जीतेंद्र यादव, डॉ. प्रज्ञा कोटुलेे, डॉ. अनिकेत नितनवरे, डॉ. प्रियंका राठोड और डॉ. राजू गोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सोयाबीन चुराने के आरोप में जिला अस्पताल के पूर्व डीन समेत 11 नामजद

जिला अस्पताल के पूर्व अधिष्ठाता समेत 11 के खिलाफ दिग्रस पुलिस ने  सोयाबीन चुराने के मामले में अपराध दर्ज किया है।  जिला अस्पताल के पूर्व अधिष्ठाता आरोपी डॉ. अशोक धनसिंह राठोड फिलहाल मुंबई के जेजे अस्पताल में कार्यरत होने की जानकारी सूत्रों से मिली है।

उपजिला अस्पताल की सीनियर नर्स गिरफ्तार

उधर सरकारी दवा के हेराफेरी प्रकरण में गुरुवार  को आर्वी के उपजिला अस्पताल की सीनियर नर्स शोभा राठोड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। शोभा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। गौरतलब है कि आर्वी की 13 वर्षीय नाबालिग के अवैध गर्भपात प्रकरण में न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी डॉ. रेखा कदम व डॉ. नीरज कदम को शासकीय दवा के हेराफेरी प्रकरण में 9 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

 

 

Created On :   22 April 2022 8:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story