शिंदे-फडणवीस सरकार की मदद से महाराष्ट्र का निवेश यूपी ले जाने आए हैं योगी- पटोले

Yogi has come to take Maharashtras investment to UP - Patole
शिंदे-फडणवीस सरकार की मदद से महाराष्ट्र का निवेश यूपी ले जाने आए हैं योगी- पटोले
निशाना शिंदे-फडणवीस सरकार की मदद से महाराष्ट्र का निवेश यूपी ले जाने आए हैं योगी- पटोले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुंबई आना कांग्रेस को रास नहीं आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने योगी के मुंबई दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि मुंबई व महाराष्ट्र का महत्व कम करने के लिए यूपी के सीएम योगी यह सब कवायद कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए मुंबई में रोड शो करने की क्या जरुरत है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनों के मुंबई के दौरे पर आए हुए हैं। वे यहां उद्योगपतियों से मुलाकात कर उन्हें अगले माह लखनऊ में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। योगी के दौरे को एक साजिश बताते हुए पटोले ने कहा कि मुंबई अंतर्राष्ट्रीय शहर है पर भाजपा इसका महत्व कम करने के लिए साजिश कर रही है। यह भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र का निवेश भेजने की कुटील चाल है। महाराष्ट्र की ईडी सरकार केंद्र के इशारे पर कार्य कर रही है। पटोले ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। योगी सरकार खुद जज बन गई है और गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं। जिस राज्य में धर्म के नाम पर राजनीति होती है, उस राज्य में कौन उद्योगपति निवेश करने जाएगा? लेकिन महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार की मदद से उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने की कोशिश हो रही है। 

बॉलीवुड पर योगी की नजर 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की नजर महाराष्ट्र के फिल्म उद्योग पर है। महा विकास आघाडी सरकार के समय बॉलीवुड को निशाना बनाया गया था। अब एक बार फिर राज्य सरकार की मदद से फिल्म उद्योग को उत्तर प्रदेश ले जाने की कोशिश हो रही है। 
 

Created On :   5 Jan 2023 9:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story